फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi public meeting in bhadohi

'EC डराए नहीं, फिर से चाय बेच सकता हूं'

Tue, 06 May 2014 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
narendra modi public meeting in bhadohi

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भदोही की जनसभा में चुनाव आयोग पर बरस पड़े।

विज्ञापन


उन्होंने आयोग को धमकी देने के अंदाज में कहा कि बूथ कैप्चरिंग को लेकर पहले से ही जानकारी थी, लेकिन आयोग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

मोदी का कहना था कि यूपी और बिहार में कई जगह बूथ कैप्चरिंग हुईं हैं। उन्होंने कहा, उनकी आयोग से यह मांग है कि इस पर कार्रवाई करे।

मोदी ने कहा कि अगर आयोग उनके इस भाषण के लिए एफआईआर भी दर्ज करता है तो कोई गम नहीं क्योंकि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं और वह दोबारा चाय बेच सकते हैं।

'राहुल गरीबों के घर वार्षिकोत्सव मनाने जाते हैं'

narendra modi public meeting in bhadohi

नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने जानबूझकर अनाज को सड़ने दिया और बाद में उस अनाज को श्‍ाराब माफियाओं को बेच दिया।

मोदी ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वह साल में एक बार गरीबों के घर खाना खाने, फोटो खिंचवाने जाते हैं, ऐसा लगता है मानो वार्षिकोत्सव मनाने गए हों।

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार मोदी ने कहा कि कांग्रेस गरीबी का मखौल उड़ाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रदेश को लूट रही है सपा सरकार'

narendra modi public meeting in bhadohi

मोदी ने प्रदेश की सपा सरकार को भी निशाने पर लिया। मोदी ने कहा कि बाप-बेटे की सरकार मिलकर प्रदेश को लूट रही है।

मोदी ने कहा, ये दोनों यूपी को लूट रहे हैं। मोदी ने कहा कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है तो भदोही में कालीन को बढ़ावा देने के लिए सेंटर खोला जाएगा।

मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि उनके राज में दागी नेताओं को जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो भी नेता दागी पाए जाएंगे, उनकी संसद सदस्यता खत्म कर दी जाएगी।

विज्ञापन

खजाने से कब्रिस्तान की सुरक्षा हुई तो दंगे होंगे।

narendra modi public meeting in bhadohi

नरेंद्र मोदी जनसभा में पहुंच चुके हैं, समर्थक जोर-जोर से मोदी-मोदी का नारा लगा रहे हैं।

इससे पहले भदोही लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विरेंद्र मस्त ने भाजपा को जोड़ते हुए ऐलान किया कि अगर केंद्र में मोदी सरकार आती है, तो मछुवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

ध्यान रहे कि भदोही मछुवारा बहुल क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी पीएम बने तो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक कानून बनेगा। उन्होंने कहा, अगर सरकारी खजाने से कब्रिस्तान की सुरक्षा हुई तो दंगे होंगे।

श्री विरेंद्र ने अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा। कहा, सीएम मु‌स्लिम लड़कियों को वजीफा देते हैं, हिंदू लड़कियों को क्यों नहीं?

लाखों की जुटी भीड़

narendra modi public meeting in bhadohi

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की भदोही में होने वाली जनसभा में काफी भीड़ उमड़ी है। जनसभा बस शुरू ही होने वाली है।


मोदी की जनसभा जिले के चकपरौना कवलपुर गोपीगंज में होगी। शुरुआती समय में वहां करीब 5 हजार के आसपास भीड़ थी लेकिन बाद में यह संख्या एक लाख के आसपास पहुंच गई।

जनसभा में मोदी के प्रशंसक जोर-जोर से नारे लगा रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवार वीरेंद्र भी मौजूद हैं।

भदोही के अलावा नरेंद्र मोदी की इलाहाबाद में भी रविवार को रैली होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed