{"_id":"2e0a84f671fb2768136c673fc720f054","slug":"narendra-bhati-says-on-durgs-shakti-nagpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसने दुर्गा को करवाया सस्पेंड, वो भी 41 मिनट में?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसने दुर्गा को करवाया सस्पेंड, वो भी 41 मिनट में?
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त नरेंद्र भाटी ने दावा किया है कि आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन उन्होंने ही कराया है।
विज्ञापन
एक नेशनल टीवी चैनल पर उन्होंने यह दावा करते हुए कहा कि उन्होंने ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से दुर्गा की शिकायत की थी। निलंबन कराने में उन्हें महज 41 मिनट लगा।
विज्ञापन
चैनल पर एक जनसभा में नरेंद्र भाटी कह रहे हैं कि मैंने 10.30 पर फोन से शिकायत की और 11.11 पर सस्पेंशन का ऑर्डर रिसीव करवा दिया गया।
उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। भाटी का यह दावा सामने आने के बाद यह मामला और उलझ गया है। भाटी यूपी एग्रो के चेयरमैन हैं इसी नाते उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी हासिल है।
विज्ञापन
वह गौतमबुद्धनगर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। गौतमबुद्धनगर के जिस गांव कादलपुर में मस्जिद की दीवार गिराने के आरोप में दुर्गा शक्ति के निलंबित किए जाने की बात कही जा रही है उसके निर्माण में भाटी की खासी रुचि बताई जा रही है।
कहा यह भी जा रहा है कि भाटी ने इस मस्जिद के निर्माण के लिए 51 हजार रुपये चंदा भी दिया है।