फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nanhe lal gave half yearly exam of eighth class at the age of 68 in amethi

नन्हेलाल के जज्बे को सलाम, 68 साल की उम्र में बच्चों के बीच बैठकर दे रहे हैं एग्जाम

Thu, 01 Nov 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Nov 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
nanhe lal gave half yearly exam of eighth class at the age of 68 in amethi
बच्चों के बीच बैठकर परीक्षा देते नन्हेलाल - फोटो : amar ujala
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के दादरा गांव के नन्हेलाल का 68 वर्ष की आयु में परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। परिषदीय स्कूलों में चल रही छमाही परीक्षा में बैठे नन्हेंलाल को देखकर हर कोई उनके जज्बे की तारीफ कर रहा है।  
विज्ञापन


नन्हेलाल ने बताया कि करीब तीन साल पहले वे दादरा गांव के जूनियर हाईस्कूल के पास ही बाग में जानवर चरा रहे थे। उस समय स्कूल में बच्चों को पढ़ता देख उनके मन में भी पढ़ने की ललक जगी थी। नन्हेलाल शिक्षक असगर के पास पहुंचे और स्कूल में नाम लिखाने की जिद की।
विज्ञापन


नामांकन में उम्र की बाधा आड़े आ रही थी इसलिए शिक्षक ने बगैर नाम लिखे ही पढ़ने के लिए आने की अनुमति उन्हें उच्चाधिकारियों की मौखिक सहमति के बाद दे दी। इस बार वे कक्षा आठ की छमाही परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नन्हेलाले की पढ़ने की ललक को देखकर बीते साल बीएसए और डीएम उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। उन्हें पढ़ाने वाले परिषदीय विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद असगर कहते हैं कि अनपढ़, निरक्षर अभिभावकों और गांव के लोगों को नन्हेंलाल से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed