Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Namaz was not offered at the disputed structures, 40 people were detained.

Lucknow News: विवादित ढांचों में नहीं हुई नमाज, 40 लोग पाबंद

Sat, 30 May 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Namaz was not offered at the disputed structures, 40 people were detained.
कसमंडी कलां में विवादित ढांचा।
मलिहाबाद। कसमंडी कलां स्थित विवादित ढांचों में बृहस्पतिवार को बकरीद और शुक्रवार को जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई। यहां एहतियातन पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने विवाद की आशंका के चलते गांव के दोनों समुदायों के 20-20 लोगों को पाबंद कर दिया था। ड्रोन के जरिये विवादित ढांचों की निगरानी भी करती रही। कुछ समय पहले हिंदू संगठनों ने ढांचे में पूजा, आरती करने और हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की थी। इसके बाद से ही दोनों समुदायों के लोगों का विवादित ढांचे में जाने से प्रतिबंध लगा हुआ है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन


ढांचे के आसपास है 18 बीघे का कब्रिस्तान

विवादित ढांचों के आसपास लगभग 18 बीघा भूमि वर्तमान में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि यह करीब 14 साल पहले दर्ज की गई थी। कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर मकान भी बनवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग

लाखन आर्मी के कार्यकर्ता ने 27 मई को इंस्पेक्टर मलिहाबाद को प्रार्थनापत्र दिया। आरोप लगाया कि बहराइच के मौलाना तीन वर्ष पूर्व कसमंडी कलां आए थे। उन्होंने अवैध मदरसा चलाकर विवादित स्थल में नमाज शुरू की थी। आरोप है कि बच्चों का ब्रेनवाश किया गया। विवाद की स्थिति मौलाना ने उत्पन्न की है।

कसमंडी कलां में विवादित ढांचा।

कसमंडी कलां में विवादित ढांचा।

कसमंडी कलां में विवादित ढांचा।

कसमंडी कलां में विवादित ढांचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed