फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagina MP Chnadrashekhar Azad in Ayodhya.

Ayodhya: अयोध्या पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, बोले- धर्म को राजनीति से दूर रखें, बुनियादी मुद्दों पर हो बात

Fri, 14 Jun 2024 02:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Jun 2024 02:01 PM IST
सार

नगीना के नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लोगों ने बड़ा काम किया है। उन्होंने देश भर में एक संदेश दिया है।

विज्ञापन
Nagina MP Chnadrashekhar Azad in Ayodhya.
नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगीना लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर आजाद अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि अयोध्या लोकसभा चुनाव में अयोध्यावासियों ने बहुत बड़ा काम किया है। इससे यह स्पष्ट हो गया कि धर्म अब राजनीति से दूर रहे, तो ज्यादा अच्छा है क्योंकि अब बुनियादी मुद्दों पर बात होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोजगार और महंगाई पर बात होनी चाहिए। धर्म आदमी का व्यक्तिगत अधिकार है, कोई किसी धर्म में आस्था रखे। चाहे हिंदू, इस्लाम, ईसाई, सिख और जैन धर्म राजनीति में न लाया जाए, तो बहुत अच्छा होगा। इससे जनता के मुद्दों पर बात हो सकेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती पेपर लीक ने बिगाड़ा भर्ती बोर्ड का कैलेंडर, अगस्त तक दोबारा परीक्षा कराने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम ने दिए निर्देश: आम आदमी का फोन रिसीव करें अधिकारी, विवादित स्थलों पर न हो बकरीद की कुर्बानी


अर्धसैनिक बल के मुद्दे को संसद में उठाएंगे
चंद्रशेखर ने कहा कि अर्धसैनिक बल के मुद्दे को संसद में उठाऊंगा। पुलिस और अर्धसैनिक बल बहुत बुरी स्थिति में हैं, मैं उनके लिए बहुत चिंतित हूं। जब हम अच्छे कूलर में बैठते हैं तो वह गर्मी में खड़े रहते हैं। वे खूब पसीना बहाते हैं। उनको छुट्टियों के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनसे आठ घंटे की ड्यूटी करवाई जाए। इनकी वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।

अग्निवीर पर उठाए सवाल, नीट पर दिल्ली में आंदोलन की तैयारी
उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना के खिलाफ हम लोग शुरू से हैं। अग्निवीर योजना के जरिए सेना का मनोबल डाउन हुआ है। कोई क्यों चार साल की नौकरी करेगा। सब कुछ ठेकेदारी पर नहीं चलेगा। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर हो तो बेहतर है। नीट परीक्षा को लेकर कहा कि सरकार मान जाए तो अच्छा है। नहीं तो दिल्ली में बहुत बड़ा आंदोलन होगा। हम बच्चों के साथ खड़े हैं, किसी भी परीक्षा में कोई भी धोखा नहीं होना चाहिए।

कभी भी गिर सकती है केंद्र की लंगड़ी सरकार
केंद्र सरकार के बारे में कहा कि यह लंगड़ी सरकार है। कभी भी गिर सकती है। उसके हालात सब लोग जानते हैं कि कैसे सरकार बनाई गई है। 400 पार का नारा दिया था। 250 भी क्रॉस नहीं कर पाए। जनता भाजपा के खिलाफ है। यह पूरा चुनाव जनता ने लड़ा है। अयोध्या इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। दिल्ली से लखनऊ के लिए फ्लाइट मिस होने के बाद चंद्रशेखर दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे। वे सड़क मार्ग से यहां से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed