{"_id":"62a0385bb3b7fb65805ec48d","slug":"nagar-nikay-will-be-asked-the-reason-for-stoping-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: निकायों में संविदा कर्मियों का वेतन रोका तो बताना होगा कारण, निदेशालय ने मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: निकायों में संविदा कर्मियों का वेतन रोका तो बताना होगा कारण, निदेशालय ने मांगी जानकारी
Wed, 08 Jun 2022 11:19 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:19 AM IST
सार
बेवजह वेतन रोकने की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी निकायों से जानकारी मांगी है। ज्यादातर कर्मचारियों को शिकायत रहती है कि उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है और परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
नगर निकायों में संविदा कर्मियों को वेतन देने में अब मनमानी नहीं चलेगी। बिना वजह वेतन रोककर कर्मचारियों को परेशान करने वालों के खिलाफ शासन ने सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अगर जरूरी है तभी संविदा कर्मियों का वेतन रोका जाए और इसका वाजिब कारण भी बताया जाए। वेतन रोकने के मामलों के संबंध में स्थानीय निकाय निदेशालय ने निकायों से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक स्थानीय निकाय गंगा राम गुप्ता की ओर से निकायों को भेजे गए पत्र में कार्यरत सभी प्रकार के नियमित संविदा, दैनिक, आउटसोर्स कर्मियों के वेतन भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई है। यह भी पूछा गया है कि संविदा कर्मियों को वेतन देने में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले कई सालों में भर्ती न होने से सभी 730 नगर निकायों में जरूरत के आधार पर संविदा या ठेके पर कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। ज्यादातर निकायों के कर्मचारियों की यह शिकायत रहती है कि कई महीनों से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है और परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
इस प्रकार की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए ही शासन ने संविदा कर्मियों को समय पर वेतन देने के साथ ही उनका वेतन रोकने के संबंध में मजबूत कारण बताने के निर्देश दिए हैं।