फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam will work on construction of 200 roads in lucknow

लखनऊ में चमकेंगी 200 सड़कें व बनेंगे पांच कल्याण मंडप, ये प्रमुख प्रस्ताव भी शामिल

Mon, 24 Feb 2020 02:17 PM IST
ishwar ashish प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Feb 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam will work on construction of 200 roads in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम 14वें वित्त के बचे 130 करोड़ से लखनऊ में पांच कल्याण मंडप, एक मल्टीलेवल पार्किंग और वर्कशाप बनाने के साथ करीब 200 सड़कों को चमकाएगा। इस मद से होने वाले कार्यों की सूची तैयार कर ली है।

विज्ञापन


इसमें शहर की अवस्थापना सुविधाएं मजबूत बनाने वाले ये प्रमुख प्रस्ताव शामिल हैं। इन्हें मंजूरी देने के लिए इसी सप्ताह कमेटी की बैठक होने की संभावना है। नगर निगम के 110 वार्डों में अभी सिर्फ 10 कल्याण मंडप हैं।
विज्ञापन


इसमें विकास नगर कॉलोनी में तो दो कल्याण मंडप हैं, लेकिन इंदिरा और गोमती नगर में एक भी कल्याण मंडप व सामुदायिक केंद्र नहीं है। इसी तरह ऐशबाग क्षेत्र में तो सामुदायिक केंद्र है, लेकिन राजाजीपुरम में न सामुदायिक केंद्र है न कल्याण मंडप।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के पास 14वें वित्त मद के करीब 130 करोड़

इसी तरह जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, आलमबाग, सीतापुर रोड, आलमनगर, रायबरेली रोड और पुराने लखनऊ में भी यह सुविधा नहीं है। इसीलिए जोन दो, छह, आठ अन्य जोनों में पांच नए कल्याण मंडप बनेंगे।

बजट 130 करोड़, काम 415 करोड़ के
नगर निगम के पास 14वें वित्त मद के करीब 130 करोड़ हैं, लेकिन जो प्रस्ताव आएं हैं वह करीब 2000 करोड़ के हैं। जांच पड़ताल के बाद 415 करोड़ की सूची तैयार हुई है। इसे महापौर की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने रखा जाएगा। कमेटी ही तय करेगी कि जो बजट उपलब्ध है उससे कौन से काम कराए जाएं। सूची में बताए कामों को कराना क्यों जरूरी है, इसकी रिपोर्ट भी कमेटी को दी जाएगी।

कमेटी करेगी कार्यों का चयन

ये प्रमुख प्रस्ताव भी शामिल
 - लालकुआं में अवैध कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण
-  नगर निगम मुख्यालय व अन्य जोनल कार्यालयों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना
-  आशियाना के बाराबिरवा में नगर निगम की नई कार्यशाला का निर्माण
-  अंतिम संस्कार को हरित शवदाह गृह का निर्माण
-  मेट्रो रूट पर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था
- पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाना व नए नलकूप लगाने का काम

14वें वित्त के लिए बहुत सारे प्रस्ताव आए हैं, लेकिन बजट के हिसाब से सब नहीं कराए जा सकते हैं। ऐसे में प्राथमिकता को देखते हुए सूची बनाई गई है। अब उसमें से कौन से काम कराए जाएं यह कमेटी तय करेगी। नगर निगम के पास करीब 130 करोड़ का बजट है और इससे कई गुना अधिक के कामों के प्रस्ताव हैं। - इंद्रमणि त्रिपाठी
नगर आयुक्त


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed