फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam will impose fines against who throws garbage on the road

हो जाएं सतर्क, सड़क पर कूड़ा फेंका तो मिलेगी ये सजा

Thu, 20 Dec 2018 01:35 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Thu, 20 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam will impose fines against who throws garbage on the road
- फोटो : डेमो
सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों को सबक सिखाने के लिए अब नगर निगम जुर्माना और एफआईआर करवाएगा। नगरायुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर पहली बार में 50 और दूसरी बार में 100 रुपये का जुर्माना पड़ेगा। इसके बाद भी सड़क पर कूड़ा फेंकता पाए जाने पर निगम सीधे एफआईआर दर्ज कराएगा।
विज्ञापन


पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर 500 रुपये जुर्माना लगाने और वसूली करने वाले कर्मचारियों को इनाम देने का प्रस्ताव दिया था। नगरायुक्त ने आंशिक बदलाव करते हुए इसे लागू करने का आदेश कर दिया है।
विज्ञापन


अब 50 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। हालांकि दोबारा कूड़ा फेंकते हुए पाए जाने पर 100 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं, इसके बाद भी ऐसा किया तो नगर निगम जुर्माने के साथ पुलिस कार्रवाई भी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली करने वालों को 25 प्रतिशत कमीशन 
पर्यावरण अभियंता ने बताया कि नियम सख्ती से लागू करने के लिए इनाम के रूप में वसूली से कमीशन भी स्टाफ को मिलेगा। कर निरीक्षक खुद जुर्माने की धनराशि वसूल कर पाएंगे। 10 सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वाले कर निरीक्षकों को 25 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। बाकी को 15 फीसदी कमीशन मिलेगा। बाकी जुर्माना की धनराशि को अलग बैंक खाते में रखा जाएगा। इसका उपयोग सफाई व्यवस्था के कामों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed