{"_id":"5ce843aa81b0f31571b0b3b010b0c597","slug":"nagar-nigam-will-construct-apartments","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नगर निगम भी बनाएगा आपके लिए अपार्टमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नगर निगम भी बनाएगा आपके लिए अपार्टमेंट
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 09 Jun 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम भी अपनी जमीनों पर बहुमंजिला आवासीय अपार्टमेंट बनाएगा। यह काम वह बिल्डर एग्रीमेंट के जरिये करेगा।
विज्ञापन
इसके लिए 12 जून को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके लिए कुछ जमीनें चिह्नित भी कर ली गई हैं।
नगर निगम पहले भी बिल्डर एग्रीमेंट के तहत चौक में सब्जी मंडी की अपनी जमीन पर आवासीय और व्यावसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण कर चुका है।
कानपुर रोड स्थित रहीमाबाद गांव में नगर निगम की 26 बीघा जमीन है। सड़क से लगी इस जमीन पर नगर निगम ग्रुप हाउसिंग योजना लाने की तैयारी कर रहा है।
इसके लिए सम्पत्ति विभाग की ओर से बिल्डर एग्रीमेंट से बहुमंजिला आवासीय योजना लाने का प्र्रस्ताव तैयार कार्य समिति विभाग का भेज दिया गया है।
इसके प्रस्ताव के साथ ही बादशाह नगर में चुंगी चौकी की जमीन और कमता में पुलिस चौकी के पास की जमीन पर कॉमर्शियल काम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव भी सम्पत्ति विभाग की ओर से कार्यकारिणी की मंजूरी के लिए तैयार किया गया है।
पहले भी बना था प्रस्ताव
नगर निगम सम्पत्ति विभाग ने करीब साल भर पहले भी आवासीय अपार्टमेंट और व्यावसायिक काम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव कार्यकारिणी में भेजा था लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसमें खरिका, हैवतमऊ मवैया, औरंगाबाद जागीर, मढ़ियांव और सहारा स्टेट के पीछे की जमीन का प्रस्ताव प्रमुख रूप से शामिल था।