फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam and drainage construction

नाला तक नहीं बनवा पा रहा है नगर निगम

Fri, 27 Sep 2013 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 27 Sep 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam and drainage construction

जवाहर लाल नेहरू अरबन रिन्यूअल मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत राजधानी में

विज्ञापन
जगह-जगह किए जा रहे नाला निर्माण का काम बुरी तरह से पिछड़ रहा है।

ये काम 31 दिसंबर तक खत्म किए जाने हैं, मगर अधिकांश जगहों पर काम लक्ष्य से खासा पीछे है।

राजधानी के लिए जो कुल छह डिस्ट्रिक्ट बनाए गए हैं, उनमें करीब 220 किलोमीटर तक नाले बनाया जाना था। अभी तक सिर्फ 160 किलोमीटर तक ही नाला बनाया जा सका है।

बचे हुए तीन महीने में काम पूरा करना नगर निगम के लिए चुनौती होगा। समीक्षा बैठक में इस संबंध में अपर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इंजीनियरिंग विभाग को तेजी से काम निपटाने अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है।


जानकीपुरम, ठाकुरगंज, कैसरबाग और शहर के अनेक इलाकों में जेएनएनयूआरएम के तहत नगर निगम नालों का निर्माण करवा रहा है। बारिश के दौरान शहर में जलभराव से ये नाले निजात दिलाएंगे और साथ ही जलनिकासी के लिए हर मौसम में मदद करेंगे।

मगर वर्ष-2010 से जारी काम अभी भी खासा पिछड़ा हुआ है। इसको लेकर गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में सच सामने आया। पिछले महीने तक डिस्ट्रिक्ट-2 का काम सबसे पीछे था। यहां 40 फीसदी कम काम हुआ है।

जबकि डिस्ट्रिक्ट-1 का काम सबसे बेहतर चल रहा है। यहां निर्धारित लक्ष्य से मात्र 4 फीसदी काम कम हुआ है। पीके श्रीवास्तव ने बताया कि, इंजीनियरों को हिदायत दे दी है कि अब इस महीने में काम को दोगनी तेजी से पूरा कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed