{"_id":"63fe4e021411facb580369e4","slug":"naak-assesment-national-pg-lucknow-news-c-13-lko1018-108208-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुनर्मूल्यांकन में नेशनल कॉलेज को ए ग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुनर्मूल्यांकन में नेशनल कॉलेज को ए ग्रेड
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के एकमात्र स्वायत्त महाविद्यालय नेशनल पीजी कॉलेज ने एक बार फिर से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यांकन परिषद (नैक) में ए ग्रेड हासिल कर लिया है।
बीते साल नैक निरीक्षण में कॉलेज को बी प्लस-प्लस ग्रेड मिला था। इसके बाद कॉलेज ने नैक में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। नैक की स्टैंडिंग कमेटी ने पुनर्मूल्यांकन के बाद कॉलेज को ए ग्रेड प्रदान किया है। कॉलेज को सात में से 3.17 सीजीपीए प्राप्त हुए हैं। नेशनल कॉलेज को इससे पहले राजधानी में ए ग्रेड पाने वाला पहला संस्थान था।
पिछली बार महाविद्यालय को निरीक्षण में 2.86 सीजीपीए प्राप्त हुआ था। पुनर्मूल्यांकन में सीजीपीए बढ़कर 3.17 पहुंच गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने महाविद्यालय को ए ग्रेड मिलने पर खुशी जताते हुए पूरे स्टाफ को इसका श्रेय दिया है। उन्होंने अगले पांच साल में ग्रेडिंग को ए प्लस-प्लस तक ले जाने का लक्ष्य रखने की बात कही है।