फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NAAC inspection will start from Monday at KGMU

Lucknow News: नैक ए प्लस-प्लस ग्रेड के लिए केजीएमयू में सोमवार से शुरू होगा निरीक्षण

Fri, 25 Jul 2025 01:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:55 PM IST
विज्ञापन
NAAC inspection will start from Monday at KGMU
किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ग्रेड में सुधार के लिए कमर कस ली है। विश्विद्यालय में सोमवार से नैक के निरीक्षण की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन


वर्ष 2023 में हुई ग्रेडिंग में केजीएमयू को नैक ए प्लस ग्रेड मिला था। केजीएमयू इससे बेहतर रैंक की उम्मीद लगाए बैठा था। वर्तमान कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने ग्रेड में सुधार के लिए दोबारा आवेदन किया। कुलपति के मुताबिक केजीएमयू नैक ए प्लस ग्रेड से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। इसलिए पुर्नमूल्यांकन के लिए आवेदन किया गया है। सोमवार से निरीक्षण की शुरुआत होगी। पिछली बार केजीएमयू को स्टूडेंट एक्टिविटी और शोध में कम नंबर मिले थे। उस समय यह भी कहा गया था केजीएमयू अपने सभी शोध नहीं बता सका था। अब इनको व्यवस्थित करके आवेदन किया गया है। 
विज्ञापन


एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल 

केजीएमयू में इस समय एशिया में सबसे ज्यादा 4,500 बेड हैं। इस लिहाज से यह एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल है। संस्थान में 149 छोटे-बड़े भवन हैं। यहां 77 विभागों का संचालन हो रहा है। 550 शिक्षक, 800 रेजिडेंट डॉक्टर और लगभग 10 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान देश में सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज और सबसे ज्यादा बेड क्षमता होने का रिकॉर्ड भी केजीएमयू ने बनाया था। महामारी के दौरान सबसे ज्यादा टेस्ट करने का कीर्तिमान भी संस्थान के नाम है। टेलीमेडिसिन में अच्छे प्रदर्शन के लिए केजीएमयू की डॉक्टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed