{"_id":"63dc8785b4fcec1ba51bce9d","slug":"na-na-news-c-13-1-74212-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धोखाधड़ी करके कराया जमीन का बैनामा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धोखाधड़ी करके कराया जमीन का बैनामा, केस
Fri, 03 Feb 2023 09:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:33 AM IST
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। घर वालों की अनुपस्थिति में क्षेत्र के गढ़ी के एक वृद्ध व्यक्ति को गांव के व्यक्तियों ने तहसील के बैनामा कार्यालय ले जा कर दूसरों की जमीन अपने नाम बैनामा करा ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मोहर्रम अली निवासी गढ़ी द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार उसके पिता अब्दुल हसन (85) लकवाग्रस्त व देखने-सुनने में असमर्थ हैं। दो दिसम्बर को सपरिवार रिश्तेदारी में गया था। उसी दिन गांव के ही बकरीदी व सलीमुननिशां ने उसके पिता को दवा कराने के बहाने से तरबगंज लेकर गए।
वहां हफीज अहमद व रज्जब अली निवासी पिपरी दुर्जनपुरघाट के साथ मिलकर जालसाजी कर भगवानदीन, रामदीन व दुखना निवासी दुर्जनपुरघाट के नाम दर्ज भूमि को कूटरचित तरीके से धोखाधड़ी व छलकपट करते हुए पंजीकृत बैनामा करा लिया। उक्त जमीन मोहर्रम अली के पिता के नाम दर्ज ही नहीं है।
विज्ञापन
मोहर्रम अली ने स्थानीय थाना, पुलिस अधीक्षक व डीआईजी को भी प्रार्थना पत्र प्रेषित किया, कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष चन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।