{"_id":"63dc859f1debfa05bc05f87a","slug":"na-na-news-c-13-1-73721-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गन्ना मूल्य बढ़वाने के लिए किसानों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गन्ना मूल्य बढ़वाने के लिए किसानों ने जाम की सड़क
Fri, 03 Feb 2023 09:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने व गन्ना किसानों की अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को भोपतपुर बाजार में पैदल मार्च कर सड़क जाम की। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित धरना प्रदर्शन को उप्र प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक केपी पांडेय ने समर्थन दिया। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय किसान शामिल रहे।
यूनियन के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में किसान मसकनवा गौराचौकी मार्ग पर स्थिति तेजपुर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भोपतपुर बाजार तक पैदल मार्च कर बाजार में मार्ग जाम किया। मौके पर नायब तहसीलदार मनकापुर अमित यादव, प्रभारी निरीक्षक छपिया प्रमोद कुमार सिंह ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर आश्वासन देकर मार्ग जाम खाली कराया।
किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार मनकापुर अमित यादव को राज्यपाल को संबोधित 4 सूत्री मांगपत्र सौंपा। दिए गए मांग पत्र में गन्ने का मूल्य 450 रूपए प्रति क्विंटल तत्काल घोषित किए जाने, पिछले वर्ष के गन्ने का बकाया भुगतान गन्ना किसानों को ब्याज सहित दिए जाने, गन्ना उत्पाद से बनने वाले एथेनॉल, अल्कोहल, बिजली आदि के मुनाफे में गन्ना किसानों की हिस्सेदारी सुनिश्चित किए जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, महामंत्री लवकुश कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव, तहसील अध्यक्ष दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष छपिया राजेश पाल, शहजाद, जवाहर वर्मा, दिनेश मौर्या, शौभाग,वीरेंद्र, सोनू, सुनील कुमार, विश्राम, दिनेश, मनचले, सूरज कुमार अखिलेश यादव सहित भारी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।