फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   n d tiwari blesses to mulayam singh

ND तिवारी का मुलायम को 'चुनावी आशीर्वाद'

Fri, 09 May 2014 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 May 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
n d tiwari blesses to mulayam singh

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के बाद अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को चुनावी आशीर्वाद दिया है।

विज्ञापन


एनडी ने कहा है कि सपा मुखिया हमेशा से प्रजातांत्रिक धर्मनिरपेक्ष समाजवाद व कौमी एकता के लिए संघर्ष करते रहे हैं।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एनडी के घर जाकर आशीर्वाद लिया था।

रीता भी गई थीं‌ तिवारी के पास

n d tiwari blesses to mulayam singh

राजनाथ के बाद उनकी प्रतिद्वंद्वी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी उनके घर पहुंची तो एनडी ने उनके लिए समर्थन का ऐलान कर दिया।

सूबे में 12 मई को अंतिम चरण का मतदान है। इसमें सपा मुखिया मुलायम सिंह आजमगढ़ से खुद प्रत्याशी हैं। बताया जाता है कि चुनाव प्रचार के बीच यादव एक दिन एनडी के घर पहुंचकर मुलाकात भी कर चुके हैं।

एनडी ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर सपा मुखिया के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी का नाम लेते हुए 2014 के चुनावों में सफलता के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद नहीं लड़ रहे चुनाव

n d tiwari blesses to mulayam singh

गौरतलब है कि नारायण दत्त तिवारी ने पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। ऐसे में ब्राम्हण वोट बैंक के लिए राजनाथ से लेकर मुलायम सिंह यादव तक उनके पास जा चुके हैं।

बताया जाता है कि वह कांग्रेस के रवैये से नाराज है। उन्होने जनत को एक नया विकल्प देने की भी बात की थी।

खास बात है कि उन्होने भले ही खुद चुनाव न लड़ने की बात कहकर कांग्रेस को राहत दी हो, पर अपने समर्थकों से उन्होंने अपील की थी कि वह अपने विवेक से निर्णय लें। जिस पर विवाद खड़ा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed