फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   My husband beats me like an animal... that's why I am committing suicide

Lucknow News: जानवरों की तरह पीटता है पति... इसलिए दे रही हूं जान

Mon, 28 Jul 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
My husband beats me like an animal... that's why I am committing suicide
सौम्या के साथ मौजूद उसका पति अनुराग सिंह। (फाइल फोटो) 
बक्शी का तालाब। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बीकेटी थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या कश्यप (25) ने रविवार दोपहर खुदकुशी कर ली। वीडियो में सौम्या ने पति, नंनदोई, जेठ व अन्य ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जानवरों की तरह पीटने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मैनपुरी के किशुनी जगदीशपुर गांव निवासी अनुराग सिंह यूपी पुलिस में सिपाही है और बीकेटी थाने में तैनात है। उसने मैनपुरी अलीपुर खेड़ा के भूगांव की रहने वाली सौम्या से नौ जनवरी को मंदिर में शादी की थी। अनुराग सिंह दिसंबर 2024 से बीकेटी थाने के पास मामपुर बाना स्थित लालता सिंह के मकान में किराये पर रहता है।
विज्ञापन


सौम्या कुछ समय पहले ही मायके से अनुराग के साथ रहने आई थीं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे सौम्या ने कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम वीडियो देख आत्महत्या का पता चला
सौम्या ने आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए थे। पहला वीडियो रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास का है। वीडियो में बॉलीवुड फिल्म का एक गाना बज रहा था और सौम्या शरीर पर लगे चोट के निशान दिखा रही थीं। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे सौम्या ने दूसरा वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने पति अनुराग पर दहेज के लिए मारपीट करने, अनुराग के बहनोई व जेठ पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वीडियो में सौम्या ने यह भी कहा कि ससुराल वाले अनुराग की दूसरी शादी कराना चाहते हैं। सौम्या का यह वीडियो देख बीकेटी पुलिस उनके कमरे पर पहुंची तो उनका शव फंदे से लटका मिला। छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने सौम्या का मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में ले लिया। एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट ने बताया कि सौम्या के भाई की तहरीर पर सिपाही अनुराग सिंह व उसके परिजनों के खिलाफ बीकेटी थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि सिपाही अनुराग सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।


रोते हुए सौम्या बोलीं, आत्महत्या के लिए किया मजबूर
वीडियो में रोते हुए सौम्या ने बताया कि पति अनुराग व ससुराल वालों ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया। पति पर जानवरों की तरह पीटने का आरोप भी लगाया है। सौम्या का कहना था कि उनको इतना मारा गया कि वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गईं। वीडियो में उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed