फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mutation charges may increase

Lucknow News: नामांतरण शुल्क करना है 10 हजार, प्रस्ताव लाया जा रहा 15 हजार का

Mon, 21 Oct 2024 05:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
mutation charges may increase

विज्ञापन




लखनऊ। नगर निगम ने संपत्ति नामांतरण शुल्क कम करने की नियमावली तैयार कर ली है। अगर यह लागू हुई तो 30 लाख तक की संपत्ति का नामांतरण कराने वाले को फायदा होगा। इससे अधिक कीमत वालों को नामांतरण शुल्क घटाए जाने का बहुत फायदा नहीं मिलेगा।



एक साल पहले शासन ने नामांतरण शुल्क कम करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और आवास विकास ने शुल्क घटा दिए, लेकिन नगर निगम ने ऐसा नहीं किया था। शुल्क घटाने को लेकर मांग उठ रही थी। शुल्क कम करने के प्रस्ताव को पिछले महीने नगर निगम कार्यकारिणी ने हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद नियमावली बनाई जा रही थी।
विज्ञापन


दरअसल जिनकी संपत्ति 10 लाख रुपये से कम कीमत की होती है, उनको नामांतरण शुल्क अधिकतम 10 हजार किए जाने से नुकसान होता है। इसको लेकर ही नियमावली बनाई जानी थी। इसके बाद भी निगम प्रशासन अधिकतम नामांतरण शुल्क की दर 15 हजार रुपये तक तय करने की तैयारी में है। नगर निगम कार्यकारिणी में मंगलवार को इसका प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम में गृहकर का नामांतरण कराने के लिए भवनस्वामी को अभी संपत्ति की कीमत का एक प्रतिशत शुल्क अदा करना पड़ता है। वहीं, विरासत में मिली संपत्ति के मामलों में पांच हजार रुपये लिए जाते हैं। हालांकि नगर निगम 2014 से पहले स्लैब के आधार पर नामांतरण शुल्क लेता था। तब पांच लाख रुपये कीमत तक के मकान का दो हजार रुपये और 10 लाख तक के मकान पर चार हजार रुपये शुल्क लिया जाता था। इस तरह प्रति पांच लाख रुपये पर दो हजार रुपये शुल्क बढ़ जाता था। वहीं विरासत के आधार पर नामांतरण में महज एक हजार रुपये ही शुल्क लिया जाता था। नगर निगम ने 2014 में स्लैब की व्यवस्था खत्म कर दी।

----------------

संपत्ति की कीमत के आधार पर प्रस्तावित नामांतरण शुल्क

पांच लाख रुपये तक -3500 रुपये

10 लाख रुपये तक-5500 रुपये

20 लाख रुपये तक-7500 रुपये

30 लाख रुपये तक-9500 रुपये

40 लाख रुपये तक- 11500 रुपये

60 लाख रुपये तक- 13500 रुपये

60 लाख रुपये अधिक- 15000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed