फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslims change stance on modi

बेताज बादशाह बने मोदी, तो उलेमा बोले 'कुबूल है'

Mon, 19 May 2014 10:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 May 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
muslims change stance on modi

लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे आने से पहले कुछ मुस्लिम धर्मगुरु मोदी को अपनाने से कतरा रहे थे। कुछ ने तो खुलेआम भाजपा का विरोध भी किया और मुस्लिमों से अपील की कि मोदी को वोट देना खतरे से खाली नहीं।

विज्ञापन


लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। 16 मई को आए चुनावी नतीजे में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत देकर उनसे बड़ी उम्मीद जताई है। जनता न कांग्रेस के साथ थी और न भाजपा के।
विज्ञापन


लोग ऐसे नेता को देख रहे थे, जो भ्रष्टाचार व महंगाई को दूर कर देश को तरक्की की राह पर ले जाए। शुक्रवार को चुनावी नतीजों के बाद कुछ गायब हो गए और कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने देश में बदलाव की उम्मीद भी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल से कुबूल करें मोदी सरकार

muslims change stance on modi

अवाम ने दिल से मोदी को कुबूल किया। इसलिए सबको मोदी सरकार को कुबूल करना चाहिए। यह वक्त है जनता का सम्मान करते हुए मोदी सरकार के सभी से गले लगकर एक मजबूत सरकार की नींव रखने का।

देश ने कांग्रेस व भाजपा नहीं, मोदी को चुना है। वे अब पिछड़ापन दूर करें। देश को विकास की राह पर ले चलें।
-मौलना डॉ. कल्बे सादिक, वरिष्ठ शिया धर्मगुरु

भ्रष्टाचार व महंगाई से परेशान थी जनता

muslims change stance on modi

यूपीए के भ्रष्टाचार व महंगाई से परेशान अवाम ने मोदी पर विश्वास जताया है। नई सरकार से खौफजदा होने की जरूरत नहीं है। देश के संविधान में सबको बराबर का हक है।

कोई उसे छीन नहीं सकता। उम्मीद है नई सरकार सबको साथ लेकर देश का विकास करेगी।
-मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम, ईदगाह

अब जनता का जीतें विश्वास

muslims change stance on modi

जनता कांग्रेस की महंगाई और भ्रष्टाचारी नेताओं से परेशान हो चुकी थी। उसे ऐसे नेता की जरूरत थी, जो देश के हित में ठोस व सख्त फैसले ले सके।

इसके तहत मोदी पर देश की जनता ने विश्वास जताया है। अब उनसे उम्मीद है कि वे जनता का विश्वास जीतें और देश को तरक्की के रास्ते पर बढ़ाएं।
-मौलाना अबुल इरफान मियां फरंगी महली, शहर काजी

झूठे वादों से थक चुके थे लोग

muslims change stance on modi

देश के विकास को लेकर कमजोर रही कांग्रेस को नकार कर देश की जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान किया। बेरोजगारी के खिलाफ और देश हित में वोट किया। मोदी को अपनी पुरानी छवि से हटकर प्रभावशाली प्रधानमंत्री की छवि बनानी होगी।
-मौलाना सैफ अब्बास नकवी, अध्यक्ष शिया चांद कमेटी

देश के मतदाताओं ने जिस दल से उम्मीद जताई है, यकीनन वह देश हित में होगा। हम सब देश की चुनी सरकार के साथ होंगे। मुसलमान भी देश की जनता में शामिल है। वह देश की नई सरकार के साथ चलकर देश के विकास में हिस्सेदार बनेगा। यह बदलाव की जीत है।
-शाइस्ता अंबर, अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed