फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslims came from huz.

लखनऊ: तीन फ्लाइट्स से 897 हाजियों ने की घर वापसी, एक की मौत

Fri, 08 Sep 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
muslims came from huz.
हमीद अहमद - फोटो : amar ujala

हाजियों के घर वापसी का सिलसिला जारी है। तीन फ्लाइट्स से बृहस्पतिवार को 897 हाजियों ने घर वापसी की। इस दौरान हाजियों का स्वागत करने के लिए उनके परिवारीजनों की भीड़ सुबह से ही एयरपोर्ट पर जमा हो गई थी। वहीं, एक हाजी की मौत हो गई।

विज्ञापन


बांदा के हमीद अहमद (62 साल) की लखनऊ पहुंचने से दो घंटे पहले हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अमौसी हवाई अड्डे पर सुबह आठ बजे से पिता का इंतजार कर रहे शिक्षा विभाग में सहायक लेखाकार दानिश व उनके भाई हिस्जुर रहमान को शाम चार बजे पिता की लाश मिली। दानिश ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु ज्यादा चलने से हुई है।
विज्ञापन


मिना के मैदान में सात किलोमीटर लंबा सफर तय करके वे बीमार पड़ गए, जिनका बाद में डॉक्टर ने इलाज किया, लेकिन उनको गर्मी लगने से हिचकी नहीं बंद हुई। दो साल पहले ही वे बांदा विकास प्राधिकरण से हेड बाबू पद से सेवानिवृत्त हुए थे। राज्य हज कमेटी के प्रशासनिक अधिकारी आरिफ रऊफ ने बताया कि हमीद की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सौ और यात्रियों के आने की संभावना

muslims came from huz.
हज से लौटी अपने परिवारीजनों से मिलती महिला। - फोटो : amar ujala

वहीं, हज से पहली फ्लाइट आधी रात के बाद 3.15 अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इससे 299 हाजी वापस आए। इस फ्लाइट से आ रहे हाजियों के परिवारीजन बुधवार शाम से ही एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे। सऊदी एयरलाइंस की दूसरी उड़ान 300 हाजियों को लेकर दूसरी फ्लाइट दोपहर 1.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची।

वहीं दोपहर तीन बजे आई तीसरी उड़ान से 298 हाजी ही वापस लौटे। इस मौके पर हाजियों के परिवारीजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राज्य हज कमेटी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आरिफ रऊफ ने बताया कि बृहस्पतिवार को चार उड़ान आनी थीं जिसमें तीन आ चुकी हैं। एक उड़ान के देर रात आने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को तीन उड़ानों से 897 हाजी वापस लौटे हैं। देर रात आने वाली उड़ान से भी तीन सौ हाजियों के आने की संभावना है।

हाजियों के वापसी का शेड्यूल बदला
राज्य हज कमेटी के जारी हज वापसी का शेड्यूल बदल गया है। इससे हाजियों के परिजनों को एयरपोर्ट में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। राज्य हज कमेटी ने अब तक हज से वापसी का शेड्यूल अपडेट नहीं किया है। प्रशासनिक अधिकारी आरिफ का कहना है कि जब तक सऊदी एयरलाइंस नया शेड्यूल जारी नहीं करती तब तक दिक्कत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed