फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslim read geeta and hindu read kuran

‘मुस्लिम गीता पढ़े और हिंदू कुरान तो खत्म हो जाएंगे फसाद’

Sun, 06 Dec 2015 11:21 AM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
muslim read geeta and hindu read kuran

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. कल्बे सादिक ने साम्प्रदायिक फसाद को नामसझी की वजह बताते हुए कहा कि जिस दिन इंसान एक-दूसरे को समझ लेगा फसाद अपने आप खत्म हो जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के मजहब को समझने के लिए जरूरी है कि हिंदू कुरान पढ़े और मुसलमान गीता पढ़कर जानकारी हासिल करे। डॉ सादिक शनिवार को दीन-ए-इस्लाम और आतंकवाद विषयक मजलिस को खिताब कर रहे थे।
विज्ञापन


इजहार आब्दी की मेजबानी में पीर बुखारा स्थित अजाखाना में आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए डा. सादिक ने कहा कि इस्लाम से आतंकवाद का कोई संबंध नही है। कुरान में कहा गया है कि जिस जगह पर इस्लामी निजाम होगा वहां पर जुल्म नही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'नमाज तभी कुबूल होगी जब किसी पर जुल्म न हो'

muslim read geeta and hindu read kuran

जिस जगह पर जुल्म व अत्याचार हो समझ लो वहां पर अल्लाह का निजाम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम का निजाम ही दुनियां से जुल्म का खात्मा करना है। उन्होंने कहा कि बेगुनाहों पर जुल्म और उनका खून बहाने का नाम ही आतंकवाद है। उन्होंने कहा कि जिस समाज में इस्लामी तालीम की कमी होगी वहां पर जुल्म और अत्याचार बढ़ता जाएगा।

डॉ. सादिक ने कहा कि इंसान की नमाज तभी कुबूल होगी जब नमाज पढ़ने वाला किसी दूसरे पर जुल्म न कर रहा हो। उन्होंने कहा कि इस्लाम में जेहाद का जिक्र किया गया है लेकिन आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है।

डॉ. सादिक ने कहा कि जेहाद के मायने ही जुल्म का खात्मा है। डॉ. सादिक ने कहा कि अपने मजहब को जरूरत से ज्यादा दूसरों के सामने दिखाने वाला मजहबी नहीं होता। मजलिस के बाद अंजुमन नय्यरे इस्लाम, अंजुमन मेराजुल इस्लाम और अंजुमन गुंचा-ए-मेंहदिया ने नौहाख्वानी व सीनाजनी कर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। नौहाख्वानी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed