फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslim preacher gave controversial statement

भगवान शंकर पार्वती मुसलमानों के माता-पिता

Thu, 19 Feb 2015 10:10 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
 muslim preacher gave controversial statement

जमीयत उलमा के मुफ्ती मोहम्मद इलियास ने अयोध्या में बुधवार को विवादास्पद बयान दिया। शनिधाम में पत्रकारों से बातचीत में मुफ्ती इलियास ने कहा,‘भगवान शंकर हमारे पहले पैगंबर हैं।

विज्ञापन


शंकर और पार्वती हमारे मां-बाप हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का हम विरोध नहीं करते हैं। जैसे चाइनीज व जापानी हैं, वैसे ही हम हिंदुस्तानी हैं। हम भी सनातनधर्मी हैं।’ शिया धर्मगुरु डॉ. कल्बे सादिक और मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने मुफ्ती इलियास के बयान पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


डॉ. सादिक ने कहा, मुसलमान वतनपरस्त लोग हैं। वहीं, फरंगी महली ने कहा कि बयानबाजी कर मजहब में फिक्र पैदा करना गलत है। कॉन्फ्रेंस में संतों को दिया न्यौताहम सब हिंदुस्तान की सरजमीं को ही अपना वतन समझते हैं। इस सरजमी की मिट्टी में ही सुपुर्द होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीयत उलमा के मौलानाओं ने देश में सामाजिक सौहार्द्र के लिए बलरामपुर में 27 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय कौमी एकता कॉन्फ्रेंस के लिए संतों को न्यौता दिया। वहीं, स्वामी हरदयाल शास्त्री व श्रीराम जन्मभूमि के प्रधान अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास के साथ उलमा ने आतंकवाद का पुतला भी फूंका।

मौलानाओं ने कहा कि सभी को शास्त्र और शरीयत के हिसाब से चलना चाहिए। फिरकापरस्ती मुल्क, धर्म के लिए नुकसानदेह है। कोई भी ­मजहब हिंसा की इजाजत नहीं देता।

पहले अपनी हैसियत जानें

 muslim preacher gave controversial statement

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक का कहना है, मुफ्ती इलियास धर्म के नाम पर विवाद न खड़ा करें। वह पहले साबित करें कि वे जमीयत उलमा में क्या हैसियत रखते हैं।

पहले वह हिंदू धर्म को जानें, क्योंकि शंकर भगवान हिंदू धर्म की आस्था का केंद्र हैं। इस्लाम हर धर्म का सम्मान करना सिखाता है। हिंदुस्तान में हिंदुस्तानी कहलाने में किसी मुसलमान को कभी कोई आपत्ति नहीं है और न होगी।

वहीं ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा, ऐसे बयान से मुसलमानों पर कोई असर नहीं होता। मुसलमान हर धर्म व धार्मिक व्यक्ति का सम्मान करता है। हिंदुस्तान में रहने वाला हर मुसलमान हिंदुस्तानी है। यह बार-बार बताने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed