अयोध्या में पकड़े गए तीन संदिग्ध व्यक्ति, आतंकी होने का शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में शुक्रवार सुबह पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे ये तीन संदिग्ध लोग मंदिर परिसर में घुसे थे।
इन तीन युवकों में से एक मुस्लिम है। साफिक नाम का ये मुस्लिम व्यक्ति हिंदू का बनकर राम मंदिर के अंदर जा रहा था। मंदिर की सुरक्षा में लगी खुफिया एजेंसियों को इस व्यक्ति पर शक हुआ। इन तीनों व्यक्तियों की बातें भी चौंकाने वाली थी।
राम मंदिर में पुलिस ने शक के आधार पर अभी इन तीनों को हिरासत में ले लिया। अभी इन तीनों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि इनमें से एक मुसलमान है जिसका नाम साफिक है वहीं दूसरे दो लोगों की पहचान रामप्रसाद और तुलसीराम के रूप में हुई है।
अयोध्या में चल रहा है हाई अलर्ट
ये तीनों नेपाल से आए हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसी तीनों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि अयोध्या की राम जन्मभूमि में इस समय आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट घोषित है।
अयोध्या में खुफिया एजेंसी ने करीब 150 संदिग्ध लोगों के स्कैच लगाए हुए हैं। अयोध्या में सावन झूला मेला भी चल रहा है। इस मेले में रोजाना करीब दो से ढाई लाख श्रद्घालु लोग पहुंच रहे हैं।
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस सभी संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए। हिरासत में लिए गए इन तीन संदिग्ध व्यक्तियों को भी पुलिस आतंकियों से जुड़ा मान रही है। इस समय जांच-पड़ताल चल रही है।