फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslim person enter in ram mandir can be terrorist

अयोध्या में पकड़े गए तीन संदिग्ध व्यक्ति, आतंकी होने का शक

Fri, 21 Aug 2015 12:14 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
muslim person enter in ram mandir can be terrorist

यूपी के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में शुक्रवार सुबह पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे ये तीन संदिग्ध लोग मंदिर परिसर में घुसे थे।

विज्ञापन


इन तीन युवकों में से एक मुस्लिम है। साफिक नाम का ये मुस्लिम व्यक्ति हिंदू का बनकर राम मंदिर के अंदर जा रहा था। मंदिर की सुरक्षा में लगी खुफिया एजेंसियों को इस व्यक्ति पर शक हुआ। इन तीनों व्यक्तियों की बातें भी चौंकाने वाली थी।
विज्ञापन


राम मंदिर में पुलिस ने शक के आधार पर अभी इन तीनों को हिरासत में ले लिया। अभी इन तीनों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि इनमें से एक मुसलमान है जिसका नाम साफिक है वहीं दूसरे दो लोगों की पहचान रामप्रसाद और तुलसीराम के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में चल रहा है हाई अलर्ट

muslim person enter in ram mandir can be terrorist

ये तीनों नेपाल से आए हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसी तीनों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि अयोध्या की राम जन्मभूमि में इस समय आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट घोषित है।

अयोध्या में खुफिया एजेंसी ने करीब 150 संदिग्‍ध लोगों के स्कैच लगाए हुए हैं। अयोध्या में सावन झूला मेला भी चल रहा है। इस मेले में रोजाना करीब दो से ढाई लाख श्रद्घालु लोग पहुंच रहे हैं।

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस सभी संदिग्‍ध लोगों पर नजर रखे हुए। हिरासत में लिए गए इन तीन संदिग्‍ध व्यक्तियों को भी पुलिस आतंकियों से जुड़ा मान रही है। इस समय जांच-पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed