पीएम मोदी की राजनाथ से शिकायत करेंगे मुसलमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समुदाय के लोग एकमत होकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद कश्मीर चुनाव में वोट देने का ऐलान करने का फैसला किया है।
यह भी निर्णय लिया है कि शिया उलमा जल्द ही सभी धर्म के लोगों के साथ मिलकर एक सियासी मोर्चा बनाएंगे, ताकि मुसलमानों की नुमाइंदगी हो सके।
मौलाना कल्बे जव्वाद के नेतृत्व में कानपुर के मौलाना अजहर, सुल्तानपुर के मौलाना सिब्तैन, हरदोई के मौलाना शबाहत हुसैन व बाराबंकी के मौलाना तसनीम मेंहदी दिल्ली रवाना होंगे।
वहां कश्मीर चुनाव व मौलाना जव्वाद के इराक जाने से रोके जाने को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दिल्ली की शाहे मर्दां करबला से कश्मीर चुनाव को लेकर ऐलान होगा।
मुसलमानों की नुमाइंदगी के लिए बनेगा मोर्चा
शिया उलमा सभी धर्म के लोगों को लेकर एक सियासी मोर्चा बनाएंगे, जिससे मुसलमानों की बेहतर नुमाइंदगी हो सके। साथ ही कश्मीर के दूसरे चरण के लिए शिया समुदाय के वोटों का फैसला मौलाना कल्बे जव्वाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद करेंगे।
मौलाना जव्वाद के आवास पर शनिवार को प्रदेशभर से आए उलमा की बैठक हुई। इसमें कश्मीर चुनाव में शिया समुदाय के 16 लाख वोटों को लेकर चर्चा हुई।
मौलाना ने बताया कि कश्मीर चुनाव के दूसरे चरण को लेकर वोटरों में मतदान को लेकर काफी असमंजस है। मौलाना ने बताया कि कश्मीर की शिया अवाम उनको एयरपोर्ट पर रोके जाने से नाराज है।
कहा कि मोदी सरकार ने अब तक मुसलमान व शिया समुदाय से किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि अभी उलमा ने कोई निर्णय नहीं लिया है।