फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murgi farm sanchalak murdered in jamo thana kshetra in Amethi.

Murder in Amethi: मुर्गी फार्म संचालक की धारदार हथियार से वार कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 27 May 2023 12:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, जामो (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जामो (अमेठी) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 May 2023 12:59 PM IST
सार

अमेठी जिले के चौधरी का पुरवा लोरिकपुर गांव में एक मुर्गी संचालक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है। वह रोज की तरह फार्म हाउस पर सोने के लिए गया था।

विज्ञापन
Murgi farm sanchalak murdered in jamo thana kshetra in Amethi.
मामले की जानकारी पर बेहाल परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के चौधरी का पुरवा लोरिकपुर गांव में मुर्गी फार्म संचालक ओम प्रकाश यादव की शुक्रवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात ओम प्रकाश यादव घर के पास बने मुर्गी फार्म पर रोज की तरह सोने गया था। शनिवार सुबह परिजन जब ओमप्रकाश को उठाने पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। सीओ मयंक द्विवेदी समेत जामो पुलिस मौके पर पहुंची साक्ष्य संकलित कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


सूचना के बाद एसपी डॉ. इलामारन जी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। ग्रामीणों बीच चर्चा है कि हत्या कहीं और कर शव को फार्म हाउस पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम प्रकाश की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल अभी पुलिस भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed