{"_id":"5baf66ae867a557fee026fc6","slug":"murderer-of-vivek-tiwari-blame-police-caption-in-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक हत्याकांड के आरोपी पुलिस कांस्टेबल की दलील, नहीं दर्ज हो रही मेरी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक हत्याकांड के आरोपी पुलिस कांस्टेबल की दलील, नहीं दर्ज हो रही मेरी एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Sep 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
शनिवार तड़के लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में दो पुलिसकर्मियों द्वारा एपल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। विवेक हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए प्रशांत ने कहा कि उच्च अधिकारी दबाव के चलते उसका मुकदमा दर्ज नहीं कर रहे, जबकि उसने सुबह ही तहरीर दी थी।
विज्ञापन
पढ़ें-विवेक हत्याकांड: पीड़ित परिवार को मुआवजा व पत्नी को नौकरी का आश्वासन
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रशांत ने कहा कि वह सिर्फ विवेक को पिस्टल से धमकाना चाहता था, लेकिन गाड़ी का धक्का लगने से वह गिर गया और गोली चल गई। उसे अपने बचाव का पूरा मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
आरोपी पुलिसकर्मी के साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी, जो कि स्वयं महिला कॉन्स्टेबल है। उसने कहा कि हमें अपने बचाव के लिए पिस्टल दी गई है। खुद डीजीपी साहब ने हमें कई बार यह निर्देश दिए हैं। दोनों ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात करने आरोप लगाया है।