{"_id":"6841fd02aa2561ddbb0c40cb","slug":"murder-or-accident-police-will-take-opinion-from-experts-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1238104-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हत्या या हादसा, विशेषज्ञों से राय लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हत्या या हादसा, विशेषज्ञों से राय लेगी पुलिस
विज्ञापन
लखनऊ। घंटाघर के पास मिक्की माउस के झूले में कलामुद्दीन की मौत के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस हत्या और हादसा दोनों ही दिशाओं में छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस विशेषज्ञों से राय लेगी। उधर, कलामुद्दीन के घरवालों ने ठाकुरगंज थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
परिजन शव लेकर सीतापुर के रेउसा तकिया गांव चले गए थे, जहां उन्होंने बृहस्पतिवार को शव दफन कर दिया। एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि अगर परिजन तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और सीने पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने झूला लगाने वाले शिब्बू से पूछताछ की है। शिब्बू का कहना है कि सोमवार रात उसने झूला लगाया था। इस दौरान वहां बच्चे खेल रहे थे। रात में उसने पीछे की तरफ से झूले की हवा निकाल दी थी। दोबारा मंगलवार रात में जब उसने झूले में हवा भरी तो कलामुद्दीन का शव पड़ा था।