फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of young man

Lucknow News: युवक की हत्या का आरोप, कार्रवाई के लिए प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 06 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
murder of young man
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। शव लेकर कंदरावां चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया। सीओ ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

अड्डा मजरे कल्यानी गांव निवासी मणिचंद (35) सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत मिला था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मणिचंद के फंदे से लटकने की बात पता चली। इस जानकारी के बाद मंगलवार को परिजन नाराज हो गए। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिवार के रामसजीवन ने मणिचंद की पत्नी व गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके साथ आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए परिजन व ग्रामीण शव लेकर कंदरावां चौराहे पर पहुंच गए। पुलिस ने सड़क जाम करने से रोका तो उन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद पहुंचे सीओ अरुण नौहवार ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया।

कोतवाल के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मणिचंद के फांसी लगाकर आत्महत्या करने बात सामने आई है। संदेह के आधार पर उसकी पत्नी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed