फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of sister

बोझ बन गई थी दिव्यांग बहन इसलिए कर दी हत्या, भाई गिरफ्तार

Wed, 20 Jan 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
murder of sister
लखनऊ। गोसाईंगंज के शहजादपुर गांव निवासी दिव्यांग रेखा अवस्थी (45) की हत्या सगे भाई प्रदीप कुमार ने ही की थी। इसका खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस के सामने भाई ने कहा कि दिव्यांग बहन उनके ऊपर बोझ बन गई थी। वहीं बात-बात पर वह विवाद करने लगती थी। इससे तंग आकर हत्या करने की साजिश रची। उसे बहाने से देर रात खेत में लेकर गया और वहीं गला काटकर छोड़ दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिण रवि कुमार के मुताबिक, दिव्यांग रेखा की हत्या शनिवार रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई थी। उसकी हत्या सगे भाई प्रदीप अवस्थी उर्फ अन्नू ने की थी। पुलिस के सामने प्रदीप ने कहा कि रेखा दिव्यांग के साथ ही मानसिक रूप से कमजोर भी थी और बात-बात पर झगड़ा करती थी। वारदात के तीन दिन पहले बर्तन साफ करने को लेकर रेखा व प्रदीप के बीच काफी झगड़ा हुआ। प्रदीप इस बात से काफी नाराज था। वारदात की रात करीब तीन बजे वह अपनी बहन रेखा को नित्यक्रिया के लिए घर के पीछे श्रवण के खेत में लेकर गया। वहां बांके से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खेत में ही छोड़ दिया। वापस घर आ गया। सुबह करीब 6 बजे उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसकी बहन की हत्या हो गई है।
विज्ञापन

पड़ताल में झूठी निकली प्रदीप की कहानी
एडीसीपी दक्षिण सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, प्रदीप अवस्थी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की हत्या गांव के सलमान और खुर्शीद नाम के दो भाइयों ने की है। उसने इसके पीछे गुडंबा के बहादुरपुर स्थित प्लॉट बेचने के बाद मिली रकम की बात कही। आरोप था कि यह रकम सलमान और खुर्शीद ने हड़प ली। रकम मांगने पर विवाद करते थे। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि प्रदीप की कोई जमीन गुडंबा के बहादुरपुर में है ही नहीं। इसके बाद प्रदीप पर संदेह गहराने लगा। पुलिस ने उसे सोमवार को हिरासत में लिया। देर रात पूछताछ के बाद उसने हत्या करने की बात कुबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखे नाले में छिपाया था बांका
पुलिस के मुताबिक, प्रदीप ने हत्या कर बांके को बाग में सूखे नाले में पड़ी पत्तियों के बीच छिपा दिया था। पुलिस ने मंगलवार सुबह बांका नाले से बरामद कर लिया है। डीसीपी दक्षिण रवि कुमार के मुताबिक, वारदात का खुलासा करने में प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज बृजेश सिंह, दरोगा अर्जुन सिंह, दीपक पांडेय, योगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल फरमूद अली, कांस्टेबल किशन जायसवाल, मंजीत सिंह व सुनील कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed