फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of real estate businessman in flat

रियल एस्टेट कारोबारी की हत्या, फ्लैट में मिला शव, इस फ्लैट की नहीं थी पत्नी को जानकारी, फ्लैट से मिले महिला के कपड़े

Thu, 06 Jan 2022 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
murder of real estate businessman in flat
लखनऊ। गुडंबा के किरन एन्क्लेव निवासी रीयल एस्टेट कारोबारी विनीत कुमार वर्मा (37) का शव सुशांत गोल्फ सिटी के नंदिनी एन्क्लेव अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में खून से लथपथ मिला। पुलिस के मुताबिक, विनीत के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। परिवारीजनों के मुताबिक, विनीत 27 दिसंबर से लापता था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के काशीनगर के रहने वाले रजनेश कुमार वर्मा का बेटा विनीत वर्मा रियल एस्टेट का कारोबारी था। रजनेश के मुताबिक, वह लखनऊ में इंटीग्रल यूनीर्वसिटी के पास किरन एन्क्लेव में रहता था। विनीत ने आठ साल पहले प्रतिमा पाठक से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बेटियां सोना व शुभि हैं। प्रतिमा का मायका जानकीपुरम में था। पिछले साल कोविड में उसकी मां की मौत होने के बाद से पत्नी वहीं रहती थी।
विज्ञापन

पिता रजनेश के मुताबिक, विनीत 27 दिसंबर को घर से निकला था। उसकी पत्नी प्रतिमा से रात 8.30 बजे अंतिम बार बातचीत हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद था। प्रतिमा ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिला। पिता के मुताबिक, विनीत कारोबार के सिलसिले से अक्सर शहर से बाहर जाता था। 27 दिसंबर के बाद पत्नी व पिता ने कई बार उसको कॉल किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। विनीत चार मोबाइल नंबर प्रयोग का करता था। परिवारीजन उसकी तलाश में रिश्तेदार, दोस्तों से लगातार संपर्क कर रहे थे। हालांकि उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी के जरिए पहुंचे विनीत के शव तक
विनीत के परिवारीजन ने उसके एक दोस्त सुनील वर्मा से जब संपर्क किया गया तो सुनील ने बताया कि 3 नवंबर को उसने एक टीवी खरीद कर विनीत को गिफ्ट किया था। टीवी उसके न तो गुडंबा स्थित मकान में लगा था और न ही ससुराल गया था। टीवी लगाने वाले रमन गुप्ता से संपर्क किया गया तो रमन ने बताया कि उसने टीवी अवध विहार योजना के नंदनी एन्क्लेव के चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर बी-5 के 405 नंबर में इन्स्टॉल किया था। इसके बाद विनीत के दोस्त 4 दिसंबर की शाम 4 बजे उस फ्लैट पर पहुंचे। अंदर से दरवाजा बंद था लेकिन लॉक नहीं था। दरवाजा खोलते ही तेज दुर्गंध आ रही थी। फर्श पर विनीत का शव पड़ा था। सूचना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को दी गई।
पंखे में बंधी थी टूटी हुई रस्सी
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, छत पर लगे पंखे में एक रस्सी बंधी थी। वह टूट चुकी थी। रस्सी का कुछ हिस्सा विनीत के गले में पड़ा था। आशंका है कि विनीत ने आत्महत्या की है। विनीत का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया है। कॉल डिटेल्स के साथ ही अन्य चीजों की पड़ताल की जा रही है। सिक्योरिटी गार्ड के अनुसार, विनीत कुछ दिनों से फ्लैट में किराए पर रह रहा था। अपार्टमेंट में उसकी कार व बिना नंबर की एक बुलेट भी खड़ी मिली। फ्लैट में गृहस्थी का कुछ सामान भी मिला है जिससे साफ है कि वह अक्सर यहां आता जाता था। पुलिस के मुताबिक, कमरे के अंदर से महिला के कपडे़ व अन्य सामान मिला है जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
परिवार को नहीं थी फ्लैट की जानकारी
इंस्पेक्टर के मुताबिक, पड़ताल में विनीत के एक महिला से संबंधों की बात सामने आई है। पहले वह अवध विहार योजना में ही गंगोत्री अपार्टमेंट में किराए पर रहता था। यहां एक महिला उससे अक्सर मिलने आती थी। अगस्त से नंदनी एन्क्लेव में किराए पर रहा था। यहां भी एक महिला उनसे मिलने के लिए आती थी। विनीत अक्सर अपनी पत्नी से शहर से बाहर जाने की बात कहकर इसी फ्लैट में रुकता था।

सिर पर भारी वस्तु से वार की पुष्टि
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विक्रम के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनीत की मौत करीब एक सप्ताह पहले होने की पुष्टि हुई है। आशंका है कि उसे शराब पिलाकर मारा गया है। उसके सिर पर आगे व पीछे भारी सामान से वार करने की बात भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई है। हत्या के बाद शव को पंखे से लटकाने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अपार्टमेंट में आने-जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि वारदात के दिन विनीत केफ्लैट कौन-कौन आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed