फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of newly married lady

नवविवाहिता को चाकू से 14 बार गोदा, फिर सिर कूंचकर की गई थी हत्या

Thu, 03 Mar 2022 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 02:25 AM IST
विज्ञापन
murder of newly married lady
लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव में नवविवाहिता की हत्या बेरहमी से की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गर्दन और सिर पर चाकू से 14 वार करने के साथ ही किसी भारी चीज से चेहरा कूंच दिया गया था। मलिहाबाद पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर कुछ आरोपियों समेत 15 लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

मलिहाबाद के माधवपुर गांव के फूलचंदखेड़ा निवासी रामसनेही की बेटी सरिता (20) की शादी 30 जनवरी को ही क्षेत्र के भदवाना निवासी महेंद्र कुमार उर्फ मोनू से हुई थी। मंगलवार दोपहर सरिता का शव ससुराल में उसके कमरे में पड़ा मिला था। उसके गले व सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले थे। रामसनेही ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुुए पति महेंद्र कुमार उर्फ मोनू, सास-ससुर, जेठ रामचंद्र व महेश और दोनों जेठानियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सरिता के गले व सिर पर धारदार हथियार से 14 वार करने के साथ ही चेहरा किसी भारी चीज से कूंचा गया था। जबड़ा भी टूटा मिला है। पुलिस छानबीन कर रही है कि इतनी बेरहमी से हत्या के पीछे आखिर वजह क्या है।
विज्ञापन

पुलिस ने सरिता के ससुराल के कुछ लोगों के साथ ही 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की मगर वारदात को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सरिता के कमरे के दोनों दरवाजे बंद मिलने और गहने व अन्य सामान सुरक्षित मिलने से लूटपाट के दौरान हत्या की भी आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि कुछ अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।

शादी के जोड़े में विदा किया, एक माह में ही अर्थी को दिया कांधा
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को मायके वाले शव लेकर फूलचंदखेड़ा पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। परिवारीजन ने सोचा भी न था कि चंद दिनों पहले जिस बेटी को शादी के जोड़े में विदा किया था अब उसकी अर्थी उठानी पड़ेगी। सरिता की हत्या से परिवारीजन व रिश्तेदार ही नहीं गांव के लोगों में भी दुख और आक्रोश दिखा। दोपहर में मलिहाबाद की निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी जय देवी ने फूलचंदखेड़ा जाकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed