फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of labour

बेलचा मारकर युवक की हत्या

Tue, 17 Nov 2020 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
murder of labour
बख्शी का तालाब की ग्राम पंचायत बरा खेमपुर के मजरा शिवपुरी में रविवार रात करीब आठ बजे मामूली विवाद में मजदूर गेंदलाल रावत के सिर पर बेलचा मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी पिंकी उर्फ किरण की तहरीर पर गांव के ही रामनाथ, राहुल और जगदेव के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, रविवार शाम ग्राम पंचायत बरा खेमपुर के मजरा शिवपुरी में दो व्यक्तियों में आपस में कहासुनी हो रही थी। इसी के दौरान मजदूर गेंदलाल (40) दोनों लोगों के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास करने लगा। इस पर एक पक्ष के रामनाथ, जगदेव और राहुल ने गेंदलाल के ऊपर बेलचा से हमला कर दिया। बेलचा सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे गंभीर हालत में संसारपुर कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से राम सागर मिश्रा अस्पताल भेज दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब तीन बजे मौत हो गई। गेंदलाल की पत्नी पिंकी उर्फ किरण की तहरीर पर बख्शी का तालाब थाने में सोमवार दोपहर रामनाथ, जगदेव और राहुल के खिलाफ हत्या, तोड़फोड़ करने और मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विवाहिता से मारपीट का भी आरोप
दर्ज रिपोर्ट में मृतक मजदूर की पत्नी पिंकी ने यह भी आरोप लगाया है कि तीनों आरोपियों ने उसके परिवार की एक महिला पूजा के साथ भी मारपीट की और घर पर पथराव करते हुए कुर्सी व अन्य सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed