फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of her wife

रेल कर्मी ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

Tue, 09 Mar 2021 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
murder of her wife
लखनऊ। पारा इलाके में एक रेलवे कर्मचारी ने पत्नी से कहासुनी के बाद लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर लाइसेंसी असलहे को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रायबरेली के ऊंचाहार में रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात अरविंद मिश्रा अपने परिवार के साथ सूर्य नगर जलालपुर रेलवे फाटक के पास रहता है। पड़ोसियों के मुताबिक, अरविंद शराब का लती है। सोमवार सुबह वह शराब के नशे में घर पहुंचा। वहां पत्नी राखी मिश्रा (35) से विवाद हुआ। इसके बाद अरविंद ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली राखी के सिर में लगी। वह खून से लथपथ होकर बिस्तर पर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी उसके घर के अंदर गए तो वहां राखी को खून से लथपथ देकर पुलिस को सूचना दी। राखी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद की राखी से शादी 2005 में शाहजहांपुर से हुई थी।
विज्ञापन

वारदात के दौरान दूसरे कमरे में थे बच्चे
एसीपी काकोरी डॉ. अर्चना सिंह के मुताबिक, राखी और उसके पति अरविंद के बीच सोमवार सुबह विवाद हो रहा था। अरविंद नशे में था। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में गोली चली और राखी की मौत हो गई। राखी के पति अरविंद को हिरासत मे लेकर लाइसेंसी बंदूक कब्जे मे ले ली गई है। राखी के तीन छोटे बच्चे है और जिस समय गोली चली, बच्चे घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे। राखी मिश्रा का मायका शाहजहांपुर में है। पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी है। पुलिस के मुताबिक, मायके वालों के आने के बाद जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया है कि अरविंद रायबरेली में तैनात है। वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी से विवाद करता था। उसे पीटता था। वहीं अरविंद ने पूछताछ के दौरान राखी पर कई आरोप लगाए हैं। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अरविंद ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर से बंद कर रखा था कमरा
पुलिस के मुताबिक, अरविंद ने कमरे को अंदर से बंद कर दिया था। वहीं तीन बच्चे 14 साल का देव, 10 साल का आदी और 8 साल की साक्षी दूसरे कमरे में थीं। बच्चों के पास ही अरविंद की मां निर्मला भी थी। वारदात केबाद पहुंची पुलिस ने अरविंद को हिरासत में ले लिया। वहीं बच्चों को दादी निर्मला के पास छोड़ा है। घर पर महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, अरविंद व राखी की शादी 2005 में शाहजहांपुर से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed