फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of girlfriend

दूसरे के प्यार में पड़ी तो साथ रहने वाले दोस्त ने ही कर दी जोया की हत्या

Sat, 05 Feb 2022 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
murder of girlfriend
लखनऊ। मड़ियांव के पल्टन छावनी में रहने वाले किन्नरों के ढोलकिया आयुष्मान सिंह उर्फ जोया उर्फ शुभम सिंह (25) की हत्या उसके दोस्त फैजान ने ही की थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। फैजान ने कुबूल किया कि वह जोया से प्यार करता था। वह किसी और से संबंध बना रही थी। इसी कारण उसकी तवा से वार कर हत्या कर दी। मौत के बाद उसकी कलाई को भी काटा ताकि लोगों को खुदकुशी लगे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तवा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक , तालकटोरा के राजाजीपुरम निवासी संजीव कुमार सिंह का बेटा आयुष्मान सिंह उर्फ जोया उर्फ शुभम ने दो साल पहले अपना लिंग परिवर्तन कराने के लिए ऑपरेशन कराया। इसके बाद वह राजाजीपुरम इलाके में स्थित पैतृक आवास छोड़ दिया। वह मड़ियांव के पल्टन छावनी के पास किराए के मकान में अपने दोस्त फैजान के साथ रहने लगा। आयुष्मान उर्फ जोया किन्नरों के गुट में ढोलक बजाने का काम करता था। बुधवार को उसका शव कमरे में पड़ा मिला। कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियाें ने पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी उत्तरी के मुताबिक, आयुष्मान के पिता संजीव ने उसके साथ रहने वाले फैजान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। करीब 48 घंटे की तलाश के बाद आरोपी फैजान पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसने वारदात की पूरी कहानी बयां की।
विज्ञापन

हत्या कर भाग गया था कानपुर
पुलिस के मुताबिक, फैजान मूलरूप से सआदतगंज के मंसूरनगर पुटाली वाली गली का रहने वाला है। फैजान ने आयुष्मान की हत्या सोमवार रात करीब एक से दो के बीच की थी। फैजान ने कुबूल किया कि आयुष्मान उर्फ 10 महीने से उसके साथ रिलेशनशिप में रही। इसी बीच जोया का रुझान रोहित के प्रति होने लगा। इसकी जानकारी होने पर आपत्ति की तो जोया भड़क गई। सोमवार रात को वह रोहित से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी फैजान ने गुस्से में उसने पास में रखा हैंडल वाले लोहे के तवे से जोया के सिर पर 5-6 बार ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसकी कलाई को शीशे से काट दिया ताकि लोगों को लगे कि खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने फैजान को कानपुर के हरवंश मोहाल स्थित होटल नारायणी पैलेस से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तवा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोया के चक्कर में दुबई का काम छोड़ा, गया जेल
पुलिस की पूछताछ में फैजान ने बताया कि पहले वह दुबई में काम करता था। आयुष्मान उर्फ जोया के रिलेशन में आने के बाद वह दुबई वापस नहीं गया। उसने दुबई का वीजा कैंसिल करा दिया। फैजान का आरोप है कि उसके चक्कर में दुबई की अच्छी नौकरी छोड़ दी। वह रोहित के संपर्क में आ गई। उसके साथ रहने की जिद करने लगी। पुलिस को बताया कि आयुष्मान उर्फ जोया उसके संपर्क में आने से पहले रोहित के साथ ही रहती थी। जोया की हत्या के बाद रात में करीब 3 से 4 घंटे तक फैजान उसके शव के पास बैठा रहा। इसके बाद ताला बंद कर कानपुर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed