{"_id":"650be8538ae5d7c51905de2c","slug":"murder-of-father-by-hitting-him-with-a-stick-case-of-culpable-homicide-registered-accused-absconding-lucknow-news-c-13-lko1012-421993-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डंडे से वार कर पिता का कत्ल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डंडे से वार कर पिता का कत्ल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, आरोपी फरार
विज्ञापन
गोसाईंगंज। शिवलर गांव में बुधवार को युवक रोहित ने आपसी विवाद के बाद पिता शिवरतन वर्मा (52) के सिर पर डंडा मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को पुलिस तलाश रही है।
शिवरतन वर्मा किसान थे। परिवार में पत्नी सुनीता, बड़ा बेटा रोहित व उसकी पत्नी दिव्या के अलावा छोटा बेटा सूरज है। बुधवार सुबह सुनीता और दिव्या के बीच विवाद शुरू हो गया था।
विवाद के दौरान रोहित अपनी पत्नी की तरफ से बहस करने लगा। ये सुनकर शिवरतन भी आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि रोहित ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिए।
वह खून से लथपथ होकर गिर गए। मरणासन्न हालत में पहले अस्पताल और फिर ट्राॅमा में भर्ती कराया गया। कुछ ही घंटे बाद शिवरतन की मौत हो गई।
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर रोहित पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। मोबाइल भी बंद है। दो टीमें उसकी तलाश में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
जरा सी बात पर कर दी हत्या
दरअसल रोहित कुछ दिन पहले तीन-चार मग लेकर आया था। एक मग छोटे भाई तो एक अपनी मां सुनीता को दे दिया था। बुधवार सुबह सुनीता के हाथ में मग देखकर दिव्या ने कुछ बोला। इसी बात को लेकर दोनों का विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने पिता को ही मार दिया।