फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a woman, case on brother in laws

गला घोंटकर गर्भवती महिला की हत्या, पति ने अपने भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया केस

Tue, 12 Jul 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
murder of a woman, case on brother in laws
लखनऊ। मड़ियांव के हरिओम नगर में सीमा पाल (28) की रविवार को गला घोंटकर हत्या कर दी गई।। पति ने अपने भाइयों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को बेड से लटका दिया गया था। पति के मुताबिक, मृतका गर्भवती थी। भाइयों ने यह वारदात संपत्ति को लेकर की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव अनिल सिंह के मुताबिक, हरिओम नगर में शोभित पाल परिवार समेत रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी सीमा के अलावा दो भाई प्रदीप व दीपक भी रहते हैं। शोभित निजी वाहन चलाता है। शोभित के मुताबिक, दोनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उसने बताया कि रविवार सुबह सात बजे वह ड्यूटी पर चला गया था। दोपहर डेढ़ बजे वह खाना खाने घर आया था। खाना खाकर चला गया था। थोड़ी देर बाद आया तो देखा कि कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। वहीं सीमा बेड से आधी लटकी हुई पड़ी थी। सूचना पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव अनिल कुमार के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि गला दबाकर हत्या की गई है। शोभित ने दोनों भाई प्रदीप व दीपक पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed