{"_id":"62b37c85c2a8a632e21d0c91","slug":"murder-of-a-man-two-arrested-lucknow-news-lko636387497","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये लूटने के बाद की गई थी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार, मृतक की अब तक नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये लूटने के बाद की गई थी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार, मृतक की अब तक नहीं हुई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चिनहट के आदर्श ढाबा के पास खाली प्लॉट में शुक्रवार रात एक युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने पड़ताल शुरू किया तो हकीकत सामने आ गई। युवक की सिर कूंचकर हत्या की गई थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर मृतक के साथ दो युवक जाते हुए दिखे। पुलिस ने दोनों की पहचान आसपास के लोगों से कराई। फिर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियाें के पास से लूटी गई रकम भी बरामद की है।
एडीसीपी पूर्वी सैय्यद कासिम आबदी के मुताबिक, 14 जून की रात चिनहट स्थित आदर्श ढाबा के पास एक युवक की हत्या कर दी गई थी। जानकारी पर पुलिस ने ढाबा और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो युवक संदिग्ध दिखे। उन्हें पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि महानगर के गोपालपुरवा निवासी दीपक सोनार ने चिनहट निवासी राजेश पत्थरकट के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। हत्या आरोपी राजेश ने बताया कि 14 जून की रात दोनों ने लूटपाट की योजना बना ढाबा के पास गए थे। वहां खाना खाने वाले मटियारी की तरफ वाटर कूलर में पानी पीने जाते थे जहां अधेरा था। इसका फायदा उठाकर दोनों फुटपाथ पर लेट गए। इसी बीच एक युवक आया जिससे दोनों ने गाली-गलौज की और पास में ही खाली प्लाट में खींच ले गए। युवक के शोर मचाने पर सिर पर पत्थर से कई वार कर मार डाला। जेब में रखे बीस हजार रुपये लूटने के बाद शव झाड़ियों में छिपाकर भाग गए थे।
परिवारीजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप
अज्ञात युवक के हत्याकांड के खुलासे का दावा चिनहट पुलिस ने किया है। इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेज दिया। एक आरोपी दीपक सोनार के परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की। दीपक की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को युवती के भाई की हत्या के आरोप में घर से उठा ले गए थे। जब परिवारीजन पहुंचे तो वहां पुलिस ने यही बात कही थी। पुलिस की बात सुनने के बाद जिस युवती से दीपक का प्रेम संबंध था, उसे थाने बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने युवती के भाई को मल्हौर में उसकी मौसी के घर से बरामद किया। आरोप है कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए जबरदस्ती दीपक को फंसा रही है। हालांकि पुलिस ने परिवारीजनों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस का दावा है कि उसे सीसीटीवी फुटेेज में मृतक के पीछे जाते हुए देखा गया है। वहीं वारदात के कुछ देर बाद ही उसे वापस जाते भी देखा गया है।