फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a man

ईंट से सिर कूंचकर युवक की हत्या

Sun, 20 Mar 2022 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
murder of a man
लखनऊ। मड़ियांव इलाके के सेमरा गौड़ी में भांजे के घर पर रहने वाले बख्शी का तालाब निवासी एक व्यक्ति की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बख्शी का तालाब के भोला का पुरवा, रुदही का रहने वाला दयाराम उर्फ छोटे (35) पेशे से चालक था। वह मड़ियांव के सेमरा गौड़ी में अपने भांजे रामबालक के घर पर रहता था। छोटे भाई तिलकराम ने बताया कि दयाराम बचपन से ही मड़ियांव में फुफेरी बहन बड़की व बहनोई मंगलू प्रसाद के साथ रह रहा था। दो साल पहले बहन और बहनोई की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

बृहस्पतिवार देर शाम दयाराम सब्जी लेने की बात कहकर गया था। घर से कुछ दूरी पर शराब के नशे में सब्जी खरीदने के दौरान उसका किसी से विवाद हुआ था। इसके बाद बृहस्पतिवार रात वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह घर के पास मैदान में होली खेल रहे बच्चों ने खून से लथपथ लाश पड़ी देख लोगों को जानकारी दी। पता चला कि दयाराम की किसी ने ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी है। मोहल्ले के लोगों ने रामबालक व पुलिस को सूचना दी। तिलकराम के मुताबिक, दयाराम अविवाहित था। उसकी किसी से दुश्मनी की जानकारी से तिलकराम ने इनकार किया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed