फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a man

ईंट से कूचकर युवक की हत्या

Wed, 12 May 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
murder of a man
लखनऊ। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा मजरे बखारी में सोमवार देर रात एक युवक की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गांव में ही खाली पड़े एक प्लॉट में उसका शव पड़ा मिला। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पारिवारिक विवाद व अवैध संबंध के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के रानी खेड़ा मजरे बखारी निवासी राम सजीवन (45) पेंटिंग का काम करके गुजारा करता था। उसके परिवार में पत्नी फूलमती, तीन बेटियां व दो बेटे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। राम सजीवन का करीब डेढ़ साल से किसी बात को लेकर पत्नी फूलमती से विवाद चल रहा था। इसके चलते फूलमती गांव के बाहर बने नए मकान में बच्चों संग रहती है। राम सजीवन गांव के पुराने में अकेले रहता था। मंगलवार सुबह गांव में खाली पड़े एक प्लॉट में राम सजीवन का खून से लथपथ शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

सूचना पर एडीसीपी (दक्षिण) पुर्णेंदु सिंह, एसीपी गोसाईगंज स्वाति चौधरी, गोसाईगंज थाने के प्रभारी एसएचओ रामफल चौधरी मौके पर पहुंचे। छानबीन में राम सजीवन के चेहरे व सिर में गंभीर चोटें मिलीं। ऐसे में माना जा रहा है कि ईंट से कूंचकर उसकी हत्या कर शव प्लॉट में फेंका गया है। पुलिस ने राम सजीवन के पुत्र रवि की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि राम सजीवन व उसकी पत्नी करीब डेढ़ साल से अलग रह रहे थे। उसका शव पत्नी के घर से करीब 50 मीटर दूरी पर मिला है। राम सजीवन का मोबाइल गायब है। उसकी कॉल डिटेल व सर्विलांस की मदद से भी सुराग लगाया जा रहा है। इसके साथ ही पारिवारिक विवाद व अवैध संबंध के बिंदु पर भी छानबीन की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed