फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder disclosed

प्रेम की राह में कांटा बनने से पहले ही प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का करा दिया कत्ल

Sun, 14 Mar 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
murder disclosed
मंगेतर ने ही प्रेमी संग मिलकर कराई थी युवक की हत्या।
लखनऊ। शहाबुद्दीन ने जिस हसमतुल निशां को दिल दिया। उससे निकाह करने की हसरत पाली, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसका बेरहमी से कत्ल करा दिया। चाकुओं के वार से शहाबुद्दीन चीखता रहा और हसमतुल सामने खड़ी होकर उसकी मौत होने का इंतजार कर रही थी। यह दिल दहलाने वाला खुलासा हुआ है कल्ली पूरब में शुक्रवार सुबह हुई खराद मिस्त्री शहाबुद्दीन उर्फ मनीष की (26) की हत्या के मामले में। पुलिस ने 24 घंटे में ही पूरे मामले से परदा उठाते हुए हसमतुल निशां, उसके प्रेमी शाने अली उर्फ सोनू और सहयोगियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू व बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार के मुताबिक, कल्ली पूरब के एक प्लाटिंग साइड के पास शुक्रवार सुबह शहाबुद्दीन का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक के सीने में कुल 10 बार चाकू से वार किया गया था। पास में मिली बाइक से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर शहाबुद्दीन की होने वाली पत्नी हसमतुल निशां और उसके भाइयों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ के बाद वारदात का खुलासा हुआ। हसमतुल निशां ने बताया कि मृतक का मोबाइल उसके पास नहीं है लेकिन सख्ती हुई तो उसने सारे राज उगल दिए। शहाबुद्दीन की हत्या में हसमतुल निशां के भाइयों की कोई भूमिका नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस ने भाइयों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

सहेली की जन्मदिन पार्टी में चलने की बात कहकर बुलाया था
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम हसमतुल ने अपने मंगेतर को कॉल कर बताया कि उसकी सहेली की जन्मदिन पार्टी में चलना है। शहाबुद्दीन के आने के बाद रात करीब 8.30 बजे उसे सुनसान स्थान पर लेकर गई। जहां हसमतुल निशां का प्रेमी अपने चार दोस्तों के साथ मौजूद था। आरोपियों ने शहाबुद्दीन को दबोच लिया। उसके गले में कुत्ते की चेन डालकर खाली पड़े प्लॉट पर ले गए। इस दौरान हत्यारों से शहाबुद्दीन का संघर्ष भी हुआ। आरोपियों की संख्या अधिक थी जिससे उसकी एक न चली। हत्या आरोपियों ने मांस काटने वाले चाकू से हसमतुल निशा के प्रेमी शाने अली उर्फ सोनू ने सीने पर ताबड़तोड़ कई वार किए। संघर्ष के दौरान दो आरोपियों की घड़ी व हसमतुल की चूड़ियां टूटकर गिर गईं। पुलिस को लूट के बाद हत्या की तरफ भटकाने केलिए शहाबुद्दीन का पर्स व मोबाइल अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों के सामने कराया होने वाले पति का कत्ल
हसमतुल निशां ने अपने प्रेमी के साथ शादी का ख्वाब देखा था। इसके लिए रास्ते में कांटा बने होने वाले पति शहाबुद्दीन की हत्या करवा दी। निशां की शहाबुद्दीन से शादी तय होने केबाद कई बार बातचीत हुई। इस दौरान दोनों की कई मुलाकातें भी हुईं। लेकिन हसमतुल ने अपनी नापाक साजिश को उसके सामने नहीं आने दिया। अपने प्रेमी संग मिलकर उसने हत्या की साजिश रच डाली। प्रेमी सोनू, रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। हसमतुल ने शहाबुद्दीन की अपने प्रेमी सोनू से मुलाकात भी कराई थी ताकि हत्या के समय पहचानने में दिक्कत न हो। जब शहाबुद्दीन पर चाकुओं से वार हो रहा था। वह खुद को बचाने के लिए चीख रहा था। सामने खड़ी होकर हसमतुल उसकी मौत का इंतजार कर रही थी। हसमतुल के सामने ही उसके होने वाले पति ने तड़पकर दम तोड़ दिया लेकिन अंत समय तक उसने नजरें नहीं फेरीं और मौत के बाद ही वहां से हटी।

गुमराह करने की पूरी कोशिश की
प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, हसमतुल निशा ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। लेकिन सर्विलांस के साक्ष्यों के सामने उसकी एक न चली। उसने एक-एक कर सारे राज उगल दिए। निशां व उसका प्रेमी शाने अली जो मांस विक्रेता है। इस शादी से नाखुश थे। दोनों शहाबुद्दीन से छुटकारा पाना चाहते थे। इसके लिए हत्या की साजिश रच डाली। हसमतुल निशां ने सहेली के जन्मदिन का बहाना बनाकर शहाबुद्दीन को बुलाया। इसके बाद सोनू ने अपने दोस्त बाराबंकी के लोनीकटरा निवासी अरकान निवासी परवर पूरब, संजू गौतम निवासी परवर पश्चिम, अमन व समीर मोहम्मद निवासी कल्ली पश्चिम को बुलाया। सभी ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मांस काटने वाला चाकू, कुत्तों वाली चेन, छह मोबाइल और एक बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed