फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder case in case of child's death

छठवीं मंजिल से गिरे मासूम के मामले में हत्या का केस दर्ज

Thu, 26 Aug 2021 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
murder case in case of child's death
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स सिटी की छठी मंजिल से रक्षाबंधन की रात गिरे तीन साल के मासूम श्रेयांश उर्फ शीटू के मामले में उसकी मां ने अपनी बहन के देवर पर नशे में धुत होकर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन दिन बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज स्वाति चौधरी के मुताबिक, गोमतीनगर विकासखंड-5 निवासी प्रियांशा द्विवेदी का उनके पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। प्रियांशा ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी जिसके मुताबिक पति से विवाद के बाद चार महीने से वह अपनी बहन स्वाति के साथ रहती है। 22 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन स्वाति के घर डी-ओमेक्स सिटी निवासी बड़ी बहन सोनल पांडेय अपने परिवार के साथ राखी बंधवाने आई थी। उन्हीं के साथ प्रियांशा का तीन साल का बेटा श्रेयांश उर्फ शीटू ओमेक्स सिटी चला गया। आरोप है कि ओमेक्स सिटी स्थित बड़ी बहन के आवास पर उनके देवर अयोध्या के चौक निवासी कुलदीप पांडेय भी आए थे। रात करीब 9:30 बजे उनका बेटा बहन के बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक छठी मंजिल से उनका बेटा श्रेयांश नीचे गिर गया। उसे मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रियांशा का आरोप है कि रात को जब बच्चे खेल रहे थे। उस वक्त बहन सोनल पांडेय का देवर कुलदीप वहां शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। उसने श्रेयांश को जानबूझकर उठाया और छठी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया जिससे श्रेयांश की मौत हो गई। प्रियांशा का आरोप है कि कुलदीप ने हत्या की नीयत से ही उसे उठाकर फेंका था। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर कुलदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं ओमेक्स सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed