फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muradnagar Cremation Ground Accident News Executive Officer EO suspended Niharika Singh

श्मशान घाट हादसा: ईओ निहारिका सिंह सस्पेंड, सीएम ने मंडलायुक्त मेरठ व डीएम गाजियाबाद से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 04 Jan 2021 11:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Muradnagar Cremation Ground Accident News Executive Officer EO suspended Niharika Singh
ईओ निहारिका सिंह सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट के गलियारे की छत गिरने से 24 लोगों की मौत के मामले में शासन ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) निहारिका सिंह को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, नगर विकास विभाग ने निर्माण की थर्ड पार्टी जांच करने वाले अभियंताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


इससे पहले, सोमवार सुबह पुलिस ने निहारिका सिंह, अवर अभियंता चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी फरार है। 
विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि तीनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नेश दीप कमल आनंद की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ईओ, जेई, सुपरवाइजर, ठेकेदार व अन्य अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, सरकारी पैसे का गबन व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बेहद नाराज, मंडलायुक्त मेरठ व डीएम गाजियाबाद से मांगा स्पष्टीकरण
श्मशान घाट की घटना से सीएम योगी आदित्यनाथ अफसरों से बेहद नाराज हैं। कमिश्नर मेरठ अनीता सी. मेश्राम व गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कमिश्नर व डीएम सहित कई बड़े अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है। सीएम ने प्रदेश में 50 लाख से अधिक लागत वाले सभी निर्माण कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं।
 

50 लाख से अधिक लागत वाले सभी निर्माण कार्यों की जांच के फरमान

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि प्रदेश भर में जहां भी निर्माण कार्य हो रहे हैं या हो चुके हैं उनकी गुणवत्ता की जांच कर अधिकारी  रिपोर्ट भेजें। एक भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमीं मिली तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिले के आला अधिकारियों की होगी।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार दोपहर श्मशान घाट के प्रवेश द्वार के साथ बने गलियारे की छत गिरने की घटना में पुलिस ने ईओ निहारिका सिंह, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है।

ठेकेदार अजय त्यागी समेत कुछ अन्य लोग फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, लोगों को खतरा पहुंचाना, व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाली चोट, धन का गबन, सरकारी कर्मचारी द्वारा विश्वास का आपराधिक हनन व बुरी नीयत से कार्य जैसे आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed