{"_id":"684266e8ef23630ab200f1f7953066ef","slug":"munna-bhai-arrested-in-ssc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक मुन्ना भाई! SMS भेज सॉल्व करा रहे थे पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक मुन्ना भाई! SMS भेज सॉल्व करा रहे थे पेपर
आशीष त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 30 Sep 2013 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) परीक्षा में हाईटेक नकल का मामला सामने आया है। इस मामले में रविवार को एसएससी की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2013 के दौरान 16 अभ्यर्थियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
सभी को एसएमएस के जरिए मोबाइल फोन पर आंसरशीट भेजकर पेपर सॉल्व कराया जा रहा था। ये अभ्यर्थी परीक्षा हाल में मोबाइल फोन छिपाकर ले गए थे।
दिल्ली क्राइम ब्रांच, एसटीएफ व एसएससी की टीमों ने लखनऊ से 7, इलाहाबाद से 3 और देहरादून से 6 अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन पर भेजी गई आंसरशीट के साथ दबोचा।
विज्ञापन
पकड़े गए अभ्यर्थियों से पूछताछ में एक सॉल्वर गैंग का नाम सामने आया है। गैंग के तार दिल्ली और बागपत से जुड़े हुए हैं।
अभ्यर्थियों ने बताया कि नौकरी दिलाने के एवज में उनसे 4 से 10 लाख रुपए मांगे गए थे। एसएससी की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टायर-टू की लिखित परीक्षा राजधानी में 23 केंद्रों पर दो पालियों में रविवार को संपन्न हुई। इसमें करीब नौ हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
जूतों में छिपा रखा था मोबाइल
राजकीय इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद में बने परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में बागपत के रोहित तोमर को दबोचा गया।
कॉलेज प्रिंसिपल डीएन सिंह ने बताया कि परीक्षा खत्म होने के 10 मिनट पहले पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थी की तलाशी ली तो उसके जूतों में मोबाइल फोन छिपा मिला। फोन में आंसरशीट थी।
पेपर से मिलान करने पर आंसरशीट सही पाई गई तो रोहित के खिलाफ चौक थाने में मामला दर्ज कराया गया। वहीं राजाजीपुरम स्थित सेंट जोजफ कॉलेज में दूसरी पाली में हरियाणा के राकेश कुमार को भी इसी तरीके से पकड़ा गया।
राकेश के पास 08813934063 नंबर से आंसरशीट भेजा गया था। उसके प्रश्न पत्र और आंसरशीट को सीज कर तालकटोरा थाने में सौंप दिया गया।
इसके अलावा राजकीय इंटर कालेज निशातगंज से गौरव तोमर, आदित्य पमार और एपी सेन इंटर कालेज,चारबाग से वीरेंद्र तोमर को पकड़ा गया। साथ ही दयानंद विद्या मंदिर से दो अभ्यर्थियों को एसटीएफ ने नकल करते हुए दबोचा।