{"_id":"634d94ea2f79a8643c068104","slug":"municipal-elections-discussion-took-place-in-the-state-bjp-core-committee-meeting-in-the-presence-of-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला विस उप चुनाव और निकाय चुनाव : योगी की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला विस उप चुनाव और निकाय चुनाव : योगी की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा
Mon, 17 Oct 2022 11:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:16 PM IST
सार
भाजपा ने दोनों चुनावों के लिए एक मजबूत रणनीति तैयार की है। खास बात यह है कि दोनों चुनाव भले ही स्थानीय स्तर पर होंगे, पर चुनाव के लिए स्थानीय स्तर पर तैयार की गई एक-एक रणनीति पर केंद्र की नजर है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में भाजपा सेमी फाइनल की तर्ज पर चुनावी मैदान में उतरेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में निकाय चुनाव के साथ ही लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ के उपचुनाव जीतने के लिए रणनीति पर चर्चा हुई।
बता दें कि प्रदेश में नगर निकाय का चुनाव के अलावा गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के लिए 3 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहा है। भाजपा की कोशिश कि नगर निगमों में मेयर और नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के अध्यक्ष के अलावा सभासदों की भी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की जाए ताकि लोकसभा चुनाव के लिए सकारात्मक संदेश जा सके। गोला विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए भाजपा पूरी ताकत लगाए हुए है। उपचुनाव में भाजपा ने स्व. अरविंद गिरि के बेटे को मैदान में उतारा है।
भाजपा ने दोनों चुनावों के लिए एक मजबूत रणनीति तैयार की है। खास बात यह है कि दोनों चुनाव भले ही स्थानीय स्तर पर होंगे, पर चुनाव के लिए स्थानीय स्तर पर तैयार की गई एक-एक रणनीति पर केंद्र की नजर है। इसी कड़ी में केंद्रीय नेता भी लगातार दौरा और पदाधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई कोर कमेटी की बैठक में मेयर और चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए समीकरणों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में तय किया गया है कि जीत हासिल करने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार को ही मैदान में उतारा जाएगा। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।