फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation will improve the arrangements around the temples on Mahashivratri

Lucknow News: महाशिवरात्रि पर मंदिरों के आसपास व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएगा नगर निगम

Tue, 25 Feb 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will improve the arrangements around the temples on Mahashivratri
लखनऊ। महाशिवरात्रि पर नगर निगम मंदिरों के आसपास सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएगा। मंदिर के आसपास टूटी सड़कों का पैचवर्क भी करेगा। नगर आयुक्त ने सोमवार को इसके निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास सफाई और चूना छिड़काव की जिम्मेदारी जोनल सेनेटरी अधिकारियों को दी गई है। मार्ग प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने का जिम्मा मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात को दिया गया है। मुख्य अभियंता सिविल महेश वर्मा को निर्देश दिए गए हैं कि वह मंदिर के मार्गों को ठीक कराएं। गड्ढे हों तो पैचवर्क कराएं। पेयजल के लिए टैंकर लगवाने और सीवर की सफाई के लिए जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह को निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमण हटाने और आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए जोनल अधिकारी और पशु कल्याण अधिकारी को अभियान चलाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed