फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation will build two new zonal offices

Lucknow News: दो नए जोनल कार्यालय बनाएगा नगर निगम

Fri, 27 Mar 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will build two new zonal offices
लखनऊ। मुख्यालय के बाद नगर निगम अब दो नए जोनल कार्यालय भी बनाएगा। इस काम पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। नगर निगम के आठ जोनल ऑफिस हैं, जिनमें से दो और पांच के कार्यालय बदहाल हैं। इन्हें तोड़कर नया निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जोनल पांच का कार्यालय आलमबाग के चंदरनगर में है। यहां जगह काफी कम होने से कर्मचारियों के साथ आम जनता को परेशानी होती है। ऐशबाग स्थित जोनल दो का कार्यालय भी जर्जर हो चुका है। भूतल पर जलकल और पहली मंजिल पर नगर निगम का कार्यालय है। बारिश के दौरान कमरों में पानी टपकता है।
विज्ञापन


नगर निगम कर्मचारी संघ की ओर से काफी समय से कार्यालय बनाने की मांग उठाई जा रही थी। कर्मचारी संघ के महामंत्री मो. शमील एखलाक ने बताया कि बिल्डिंग इतनी जर्जर है कि हादसे का डर बना रहता है। काफी प्रयास के बाद छत को कुछ ठीक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शासन से मांगा गया बजट

कार्यालय बनाने के लिए बजट शासन से मिलना है। नए वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना को लेकर शासन से प्रस्ताव मांगे गए। इसके बाद मुख्य अभियंता ने जोनल दो और पांच के कार्यालय की नई इमारत बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया है। करीब 20 करोड़ रुपये का बजट आने के बाद नगर निगम टेंडर जारी कर काम शुरू कराएगा। इसमें छह महीने से अधिक का समय लग सकता है।




कोट

जोनल दो और पांच के कार्यालयों की बिल्डिंग को बनाने की जरूरत है। जोनल तीन के ऑफिस की बिल्डिंग भी खराब थी। स्मार्ट सिटी येाजना के बजट से नया जोनल ऑफिस बनाया जा चुका है।

- महेश वर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed