फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation started cleanliness drive to prevent communicable diseases

Lucknow News: संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर नगर निगम शुरू किया सफाई अभियान

Thu, 21 Aug 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation started cleanliness drive to prevent communicable diseases
​निरीक्षण करते नगर निगम के अ​धिकारी।
लखनऊ। बारिश के दौरान होने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए बुधवार को नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया। यह अभियान 30 अगस्त तक पूरे शहर में चलेगा। पहले दिन अफसरों ने अलग-अलग जोनों में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गंदगी मिली और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही की शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने लेबर कॉलोनी वार्ड में निरीक्षण किया तो यहां सुप्पा रौस इलाके में गंदगी मिली। ऐसा लग रहा था कि कई दिनों झाड़ू नहीं लगाई गई है। बड़े पार्क के पास भी जगह-जगह कूड़ा पड़ा मिला। लोगों ने बताया कि जिस लाॅयन कंपनी को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम दिया गया है, वह लापरवाही कर रही है। सीवर लाइन भी कई जगह टूटी मिली। नंदा खेड़ा में नालियों पर कब्जे थे, जिससे उनकी सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, अलीगंज में केंद्रीय भवन के सामने और महानगर सेक्टर एच में सड़क पर कई जगह दोपहर तक कूड़ा पड़ा मिला। निजी कंपनी रामकी ने इसे उठाया नहीं था। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा निरीक्षण में जहां गंदगी मिली है, उसके लिए संबंधित जिम्मेदारों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी हुआ निरीक्षण
विक्रमादित्य-महात्मा गांधी वार्ड, लालजी टंडन वार्ड, फैजुल्लागंज-द्वितीय वार्ड, मौलाना कल्बे आबिद वार्ड, बाबू कुंज बिहारी-ओम नगर वार्ड, अंबरगंज वार्ड, खरगापुर-सरसवा वार्ड, बाबू बनारसी दास वार्ड, मशकगंज-वजीरगंज वार्ड, मोती लाल नेहरू-चन्द्र भानु गुप्त नगर व लोहिया नगर वार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed