फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal corporation removed encroachment amidst protest

Lucknow News: विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

Tue, 02 Sep 2025 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation removed encroachment amidst protest
अतिक्रमण हटाते कर्मचारी।
लखनऊ। नगर निगम की टीमों ने सोमवार को कई इलाकों में अलग अलग अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। सामान जब्त किया और जुर्माना भी वसूला। इस दौरान नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम जोन तीन की टीम ने राम-राम बैंक चौराहे से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा और वहां से वर्मा पेट्रोल पंप तक अभियान चलाया। इस दौरान इंजीनियरिंग कालेज चौराहा के पास भारी विरोध हुआ। अभियान के दौरान करीब एक ट्रक सामान जब्त किया गया और गंदगी फैलाने वालों पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा जोन दो की टीम ने ई ब्लॉक मार्केट राजाजीपुरम और नाका सब्जी मंडी रोड पर अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण- गंदगी करने वालों से 20800 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों से13,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुराने शहर में कोनेश्वर चौराहे से टीवी अस्पताल तक अतिक्रमण और पॉलिथिन विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान 25 ठेले, 20 अस्थाई दुकानों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed