{"_id":"69b7214df3096484750fc795","slug":"municipal-corporation-organised-awareness-rally-for-house-tax-lucknow-news-c-13-lko1096-1645943-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गृहकर के लिए नगर निगम ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गृहकर के लिए नगर निगम ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
रैली निकालते नगर निगम के कर्मचारी।
लखनऊ। गृहकर जमा करने के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को नगर निगम ने बाइक और वाहन जागरूकता रैली निकाली। जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में निकली यह रैली विभिन्न वार्डों से गुजरी, जहां लाउडस्पीकर और संवाद के जरिये लोगों को कर भुगतान के लिए प्रेरित किया गया।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि रैली अलीगंज, महाकवि जयशंकर प्रसाद, भारतेंदु हरिश्चंद्र, लाला लाजपत राय, महानगर, विवेकानंदपुरी और डालीगंज-निरालानगर वार्डों में निकाली गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए गृहकर जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम के कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। इस दौरान जिन भवन स्वामियों ने जीआईएस सर्वे के तहत अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं, उनका निस्तारण भी प्राथमिकता पर किया जाएगा।
रैली में राजस्व निरीक्षक अमित शंकर, राहुल यादव, वीरेंद्र कुमार, विशाल श्रीवास्तव, उदय त्रिपाठी भी शामिल हुए। अभियान में लखनऊ स्वच्छता अभियान टीम के 6 वाहन, 296 कर्मचारी और 19 बाइक सवारों ने हिस्सा लिया।