फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muncipal corporation will allow the relatives of patients coming from outside to stay in flats on rent

बाहर से आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए शुरू होने जा रही ठहरने की सुविधा

Tue, 22 Jun 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Muncipal corporation will allow the relatives of patients coming from outside to stay in flats on rent
बाहर से आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए किराए पर रुकने की व्यवस्था कराएगा नगर निगम। - फोटो : ??? ?????
प्रवेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

राजधानी में प्रदेश भर से इलाज के लिए आने वाले तीमारदारों को अब ठहरने के लिए होटल या किसी रिश्तेदार या मित्र की मदद नहीं लेनी पड़ेंगी।
ऐसे लोगों को ठहरने के लिए नगर निगम 150 रुपये रोज पर दो कमरों का फ्लैट किराए पर देगा। आशियाना की बिजनौर क्रॉसिंग के पास केंद्र सरकार की डीएचपी (डिमोंसट्रेटिव हाउसिंग प्रोजेक्ट) योजना के तहत 40 फ्लैट बनाए गए हैं।
जहां बेड-बिस्तर, मेज-कुर्सी और पंखे आदि जरूरी चीजें भी रहेंगी। कुल मिलाकर तीमारदारों के लिए सरकारी होटल की सुविधा शुरू होने जा रही है।
शहर में एसजीपीजीआई, केजीएमयू, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और मेदांता जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में अन्य प्रदेशों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में तीमारदारों को ठहरने के लिए महंगे होटल या लॉज किराए पर लेने पड़ते हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार की डीएचपी योजना में आशियाना क्षेत्र में बिजनौर क्रॉसिंग के थोड़ा आगे शहीद पथ के से पहले ही औरंगाबाद जागीर गांव में 40 फ्लैट बनाए गए हैं। यह जी प्लस वन प्रकार के हैं। हर फ्लैट में दो कमरे, लेट्रीन-बाथरूम और किचन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन और ऑफ लाइन होगा पंजीकरण
फ्लैट लेने वाले को पंजीकरण कराना होगा। इसे लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन सिस्टम बनाए जा रहे हैं। पंजीकरण के नियम व शर्तें क्या रहेंगी, अभी तय की जा रही हैं, लेकिन यह माना जा रहा है कि सरकारी लॉज-गेस्ट हाउस की तरह ही सामान्य शर्तें रखरखाव को लेकर रहेंगी।

भारत सरकार की योजना है
यह योजना भारत सरकार की है। उनकी ओर से फ्लैटों का निर्माण कराया गया है। संचालन के लिए यह नगर निगम का दिए गए हैं। यह योजन खासकर तीमरदारों के लिए है जो इलाज के लिए राजधानी आते हैं। पंजीकरण के लिए दिशा-निर्देश बनाए जा रहे है। उसके बाद योजना को लांच किया जाएगा।
- अजय द्विवेदी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed